आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 3:00 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:27 बजे।

अश्विनी मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 04रवि उल आखिर02 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। तृतीया तिथि प्रात: 07:07 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। स्वाति नक्षत्र शाम 07:09 बजे तक तत्पश्चात विषाखा। वैघृतियोग रात्रि 09:53 बजे तक तत्पष्चात विषकुंभ योग। गरकरण प्रात: 07:07 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 3:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:27 बजे। 25 सितम्बर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन शांत रहेगा। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी।    

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्र साथ होने के बाद भी मन में संतोष नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे किन्तु स्वयं को असंतुष्ट महसूस करेंगे।

कर्क :

कार्य पूर्ण होने के बाद भी मन भ्रमित रहेगा। प्रियजनों से वार्ता करें समस्याओं का समाधान होगा। बुजूर्गोंं से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। जीवनसाथी से उपजे मतभेद दूर होंगे, प्रेम बढ़ेगा।

सिंह :

मन अशांत रहेगा। घर में कलह का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन संतुष नहीं होने से मन व्यग्र रहेगा। राजनीति का शिकार हो सकतें है, अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है।

कन्या :

अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय दें अन्यथा संबंधों में दरार आना संभव है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी।

वृश्चिक :

नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगे। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।

मकर :

परिवारजन की सेहत बिगड़ सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें,लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।

कुंभ :

धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।

मीन :

आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हमले की धमकियां दे रहे इस्लामाबाद को तालिबान सरकार का करारा जवाब, व्यापार और ट्रांजिट रोकने का ऐलान हमले की धमकियां दे रहे इस्लामाबाद को तालिबान सरकार का करारा जवाब, व्यापार और ट्रांजिट रोकने का ऐलान
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार और पारगमन (ट्रांजिट) पूरी तरह रोकने का ऐलान किया है। डिप्टी...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
जिला परिषद साधारण सभा की बैठक आयोजित : सदस्यों ने जताई नाराजगी, सड़क हादसों के साथ बिजली, पानी के छाए मुद्दे
हरिशंकर ढाबे की छत ढही : एक की मौत, मृतक की पहचान के प्रयास जारी
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में पुलिस अधिकारियों को राहत, डीजे जोधपुर महानगर ने हत्या का मुकदमा चलाने का एसीजेएम का आदेश किया निरस्त
आगे बढ़ो राजस्थान, जीत लो सारा हिन्दुस्तान : खम्मा-घणी होंगे केआईयूजी के शुभंकर, भव्य समारोह में लोगो, जर्सी और एंथम भी जारी
एसीबी की कार्रवाई : कनिष्ठ अभियंता ढाई हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सोलर मीटर जारी करने की एवज मांगी थी घूस