आज का भविष्यफल
चंद्रमा धनुराशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 06:23 बजे।
अश्विनी मास शुक्ल पक्ष सप्तमीतिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 04रवि उल आखिर06 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। सप्तमी तिथि दोपहर 04:32 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी। मूल नक्षत्र संपूर्ण दिन। सौभाग्ययोग संपूर्ण दिन। वणिजकरण शाम04:32 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा धनुराशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 9:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:33 बजे। सूर्यास्त शाम 06:23 बजे। 29 सितम्बर ईस्वी संवत 2025।
मेष :
परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दिन की शुरूआत आलस्य व चिंताओं के साथ होगी। मन खिन्न रहेगा, मध्यान बाद मन की निराशा आशा में बदल जाएगी। समस्याओं का समाधान होगा। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी।
वृष :
मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है। जीवनसाथी को सम्मान दें। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी।
मिथुन :
शांति भरा दिन रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ सकती है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा।
कर्क :
परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब पथरी की शिकायत हो तो सावधानी बरतें अन्यथा दवाएं लेनी पड सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी, जो भविष्य की नई योजनाओं को मूर्त रूप देंगी।
सिंह :
आज का दिन उत्तम है। मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा राजनीति के शिकार हो सकतें है, अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है।
कन्या :
दिन दोस्तों के साथ व्यतीत होगा, जिससे माता को परेशानी हो सकती हैै। समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से परेशानी होगी। परिवार को समय दें। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।
तुला :
धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की संभावना, सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा।
वृश्चिक :
व्यापार में अस्थिरता की संभावना है। आय से अधिक व्यय से मन खिन्न होगा। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा।
धनु :
धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।
मकर :
परिवारजन माता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। चिकित्सकीय राय अवश्य प्राप्त करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें।
कुंभ :
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। यात्राओं का योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा, अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें।
मीन :
आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।

Comment List