आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:18 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष पापाकुंष एकादशी।

अश्विनी मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 04 रवि उल आखिर 10 सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु। एकादशी तिथि शाम 06:34 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी। श्रवण नक्षत्र प्रात: 09:35 बजे तक तत्पश्चात घनिष्ठा। घृति योग रात्रि 21:48 बजे तक तत्पश्चात शूल योग। वणिजकरण प्रात: 06:59 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में रात्रि 09:28 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:35 बजे। सूर्यास्त शाम 06:18 बजे। 03 अक्टूबर ईस्वी संवत 2025। विशेष पापाकुंष एकादशी।

मेष :

घर के बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिकनिक पार्टियों में प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक दृढता से निर्णय लेकर कार्य करने चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय श्रेष्ठ है। बिगडे काम बनेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढेंगे। कुसंगति व विवादों से बचें। वाणी में संयम रखें। लेनदेन में सावधानी रखें। बुजूर्गों के अनुभव का लाभ उठाएं, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी। पारिवारिक व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कर्ज से बचें। शत्रु परास्त होंगे। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। कार्य अधिक रहेगा।

कर्क :

ईश्वर के प्रति आस्था बढेगी। आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। धैर्य से काम लें। विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह :

नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा। प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। मान सम्मान मिलेगा। धर्म के प्रति रूचि रहेगी, जिससे मनोबल बढेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी, मामले आपके पक्ष में हल होगे। वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक क्रोध ना करें।

कन्या :

आज का दिन मध्यम फलदायी है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है, मन लगाकर मेहनत करें सफलता प्राप्त होगी।

तुला :

भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। नई व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी। वाणी से विशेष सम्मान मिलेगा। यात्रा सफल होगी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें, शांति रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार में उन्नति होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

धनु :

नेत्र पीडा संभव है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। कर्ज से बचें। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें।

मकर :

शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुए महसूस करेंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी। फालतू खर्च के कारण जीवनसाथी से मतभेद। धैर्य रखें, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

कुंभ :

मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। अजनबियों पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। कानूनी अडचनें दूर होंगी। मानसिक शांति रहेगी।

मीन :

राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षक वर्ग की आय में वृद्धि के आसार। क्रोध से बचें, अन्यथा विवाद में फंस सकते है। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। जिनसे दूरियां बन रही थी उनसे संपर्क बन सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"बाबरी मस्जिद विवाद" पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा-बाबर कोई मसीहा नही, न बने उसके नाम पर कोई मस्जिद "बाबरी मस्जिद विवाद" पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा-बाबर कोई मसीहा नही, न बने उसके नाम पर कोई मस्जिद
इकबाल अंसारी ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के नाम पर निर्माण की खबर को चुनावी राजनीति बताया। उन्होंने कहा...
प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड
SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 
इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद
प्रवासी राजस्थानी दिवस : अपनेपन और विकास के संगम के लिए राजस्थान तैयार, उद्योगपतियों में उत्साह
यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी : कई लोगों की मौत, 2 लोगों को बचाया