आज का भविष्यफल
चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 06:17 बजे।
अश्विनी मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 04 रवि उल आखिर 11 सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु। द्वादशी तिथि शाम 05:10 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी। घनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 09:09 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा। शूल योग शाम 07:26 बजे तक तत्पश्चात गण्ड योग। बालवकरण शाम 05:10 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:35 बजे। सूर्यास्त शाम 06:17 बजे। 04 अक्टूबर ईस्वी संवत 2025।
मेष :
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ़ सकती है।
वृष :
अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में होने वाला लाभ हानि में बदल जाएगा, अधीनस्थों को नियंत्रित रखें। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा। राजकीय मामलों में भी सावधानी बरतें।
मिथुन :
व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे, सोच समझ कर व्यय करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। धन संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
कर्क :
दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
सिंह :
बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी।
कन्या :
दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।
तुला :
तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। स्वयं या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी।
वृश्चिक :
स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं।
धनु :
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड कर दिन उत्तम रहेगा। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा।
मकर :
जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। धन की प्राप्ति होगी। पुराना रूका पैसा प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है।
कुंभ :
परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।
मीन :
व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। अधीनस्थों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें, मामले पक्ष में हल होंगे।

Comment List