आज का भविष्यफल     

चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:10 बजे।

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 04 रवि उल आखिर 18 सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु। पंचमी तिथि शाम 04:44 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी। रोहिणी नक्षत्र दोपहर 03:20 बजे तक तत्पश्चात मृगषिरा नक्षत्र। व्यतिपात योग दोपहर 02:07 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग। तैतिलकरण शाम 04:44 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:39 बजे। सूर्यास्त शाम 06:10 बजे। 11 अक्टूबर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

मानसिक परेशानी वाला दिन है, आय में कमी होगी। नौकरी, व्यापार में बाधा उत्पन्न होने से मन विचलित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि होने की संभावना। भूमि विवाद या पैतृक संपत्ति में हानि होने की संभावना है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग है।  

कर्क :

व्यापार में हानि की संभावना है। भूमि संबंधी मामलों में हानि की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें तथा सावधानी से कार्य करें। नया वाहन खरीदने का योग है, साथ ही दुर्घटना की भी संभावना है, यात्राओं को टालना श्रेयकर रहेगा। सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें।

सिंह :

बहुत दिनों से रूके कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शेयर बाजार से लाभ होगा, व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।  विद्यार्थी वर्ग के लिए भी लाभदायक समय है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कन्या :

मानसिक अशांति वाला दिन होने से स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में तकलीफ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है। भागीदार ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शेयर बाजार में निवेश ना करे।

तुला :

कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा, संतान सुख उत्तम बनेगा। राज्य पक्ष से लाभ के अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों को नियंत्रित रखें।  व्यापार में उन्नति के योग हैं, नौकरी पेशा को भी नए अधिकार मिलने की संभावना है।

वृश्चिक :

व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं, तो दिन उत्तम है, बुजूर्गों के आशीर्वाद से व्यापार शुरू करें, लाभ मिलेगा। विदेश में व्यापार करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा व विद्यार्थी वर्ग के लिए भी दिन उत्तम है।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।  छोटी मोटी यात्राओं से व्यापार में भी लाभ अर्जित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा की दृष्टि से दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर :

नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा, व्यापारिक यात्राओं का योग हैं, लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

कुंभ :

पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

मीन :

दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन गुप्त शत्रु व अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया पर्यटन भवन में घूमर फेस्टिवल 2025 के पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया पर्यटन भवन में घूमर फेस्टिवल 2025 के पोस्टर का विमोचन
जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घूमर फेस्टिवल 2025 का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि राजस्थान की पहचान...
63 हजार आंगनवाड़ियों में बच्चों ने गाया वंदे मातरम्
शहर के विकास को मिलेगी गति 60 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत
अंता विधानसभा उपचुनाव LIVE : सुरक्षा के बची मतगणना जारी, कांग्रेस के प्रमोदी जैन भाया को बढ़त
आवासीय योजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : डॉ. रश्मि
बिहार विधानसभा चुनाव LIVE : सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी, 4,372 मतगणना टेबल स्थापित 
बिहार चुनाव में कांग्रेस अर्श से फर्श तक पहुंची, नेहरू के पीएम कार्यकाल के दौरान कांग्रेस तीन बार सत्ता में रही