आज का भविष्यफल     

चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:57 बजे।

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल02 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। चतुर्थी तिथि संपूर्ण दिन। अनुराधा नक्षत्र प्रात: 07:52 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा। शोभनयोग संपूर्ण दिन। वणिजकरण दोपहर 02:35 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:46 बजे। सूर्यास्त शाम 05:57 बजे। 25 अक्टूबर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से  प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे।

Read More आज का भविष्यफल 

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे।दिन अच्छा है। रोगों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क :

काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। अधीनस्थों के प्रति सतर्क रहें।  

सिंह :

उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है।

कन्या :

दिन उत्साह भरा रहेगा।  नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी।बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी।

तुला :

आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

वृश्चिक :

कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे।

धनु :

आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। विलासिता पूर्ण जीवन हानिकारक हो सकता है, सावधान रहें।  सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।अनावश्यक खर्च से बचें। आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है।

मकर :

परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से परेशान रहेंगे। भविष्य की सोच परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।

मीन :

आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी।  प्रेम संबंधों को लेकर उलझन बन सकती है।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया