आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 05:55 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष सूर्य षष्ठी, डाला छठ।

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल04 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। षष्ठी तिथि संपूर्ण दिन। मूल नक्षत्र दोपहर 01:28 तक तत्पश्चात पूवार्षाढा। अतिगण्डयोग प्रात: 07:26 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग। कौलवकरण शाम 07:06 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा घनुराशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:47 बजे। सूर्यास्त शाम 05:55 बजे। 27 अक्टूबर ईस्वी संवत 2025. विशेष सूर्य षष्ठी, डाला छठ।

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा, किन्तु मन अशांत रहेगा। बेवजह की चिंता के कारण आप स्वयं का समय नष्ट करेंगे। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

संतान को समस्या होने की संभावना। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है। जीवनसाथी को सम्मान दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी।  घर में अशांति रहेगी। अधीनस्थों से समस्या हो सकती है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल 

समय ठीक है। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा, बुजूर्गों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में लाभ, धन निवेश संभल कर करें। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग।शेयर बाजार से लाभ होगा।  

कर्क :

आय से अधिक धन व्यय होगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह :

आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, न्यायिक क्षेत्र में समस्याएं हल होंगी।

कन्या :

आय के साधन बढेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। जमीन जायदाद के संबंध में नई योजना बनने की संभावना। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी।

तुला :

परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। लेनदेन में जल्दबाजी ना करें। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। मन में शांति रहेगी।

वृश्चिक :

घर परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचाव करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी में हानि की संभावना है। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा की संभावना, संभल कर वाहन चलाएं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

धनु :

व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।

मकर :

पुराने रोग से परेशान रहेंगे, किसी से कहासुनी हो सकती है,वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान कहे अनुसार कार्य करेगी, लाभ प्राप्त होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना।

मीन :

सामाजिक कार्य में मन बढेगा। थोडे प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्न्ता से कार्य करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि। अधिकारी प्रसन्न रहेगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया