आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:50 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष सरदार पटेल जयंती, इंदिरा गांधी पूण्य।

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05 जमादि अव्वल08 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। नवमी तिथि प्रात: 10:04 बजे तक तत्पश्चात दशमी। घनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 06:51 तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र। वृद्धियोग संपूर्ण दिन। कौलवकरण प्रात: 10:04 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:50 बजे। सूर्यास्त शाम 05:50 बजे। 31 अक्टूबर ईस्वी संवत 2025। विशेष सरदार पटेल जयंती, इंदिरा गांधी पूण्य।

मेष :

दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें। महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी। आप पर लोग भरोसा करेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा।  

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क :

व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है।

सिंह :

मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढेंगे। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या :

आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है।

तुला :

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक :

रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धनु :

आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

मकर :

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी।

मीन :

दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटना घटेगी। लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद