आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 05:50 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष बैकुंठ चतुर्दशी।

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल 12 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। चतुर्दशी तिथि रात्रि 10:37 बजे तक तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि। रेवती नक्षत्र दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र। वज्र योग दोपहर 02:43 बजे तक तत्पश्चात सिद्धि योग। गरकरण दोपहर 12:26 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा मेष राशि में दोपहर 12:35 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:53 बजे। सूर्यास्त शाम 05:50 बजे। 04 नवम्बर ईस्वी संवत 2025। विशेष बैकुंठ चतुर्दशी।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ़ सकती है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में होने वाला लाभ हानि में बदल जाएगा, अधीनस्थों को नियंत्रित रखें।

Read More आज का भविष्यफल 

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे, सोच समझ कर व्यय करें।

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें,अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें। आय के साधन बढ़ेंगे।

सिंह :

बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी।

कन्या :

दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं को परास्त कर देंगे।

तुला :

तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। स्वयं या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

व्यापार में हानि की संभावना है, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं, बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। अधीनस्थों से बना कर चलें ताकि हानि से बचा जा सके। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, पर सफल नहीं हो सकेंगे।

धनु :

घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न होगा। मित्रों या संबंधियों का सहयोग बना रहेगा। सामाजिक छवि सुदृढ़ होगी।

मकर :

नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ होने के योग। न्यायिक मामले पक्ष में हल होंगे।

मीन :

व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण परेषानी उठानी पड़ सकती है, सावधानी बरतें। आय से अधिक मानसिक परेषानी बढाएगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें, मामले पक्ष में हल होंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
ठेकेदार ने कई जगहों पर चैंबर का लेवल सही करने के लिए उनके ऊपर डामर कर पेचवर्क कर दिया।
राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट 
कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो