आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:47 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष चतुर्थी व्रत।

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05 जमादि अव्वल16 सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु। तृतीया तिथि प्रात: 07:33 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10:02 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र। शिव योग शाम 06:55 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध योग। विष्ठीकरण प्रात:07:53 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमादोपहर 11:14 बजे मिथुनराशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:55 बजे। सूर्यास्त शाम 05:47 बजे। 08 नवम्बर ईस्वी संवत 2025।विशेष चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 08:23 बजे।

मेष :

उच्च शिक्षा के योग। व्यापार में नए आयाम बनेंगे, जिनपर काम करने का विचार करेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। निवेश के योग बनेंगे जो भविष्य में लाभ दिलाऐंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है, सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को सम्मान दें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

समस्या भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। अधीनस्थों से परेशानी होगी, मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास करेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ।

कर्क :

शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी होने से मानसिक परेशानी होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित समस्याओं से भी मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह :

कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे। बुजूर्गों का आशीर्वाद रहेगा।

कन्या :

मन भम्रित रहेगा। व्यापार में आय व्यय बराबर होने से बचत नहीं होगी। परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा। आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें। दोपहर बाद मनोरंजन के अवसर हाथ लगेंगे। परिवार में व्यर्थ बहस से मन व्यथित हो सकता है।

तुला :

पूर्व में जिन कार्यों में लाभ की संभावना थी वह निरस्त होने से मानसिक अशांति रहेगी। नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है।

वृश्चिक :

आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा। धन के कारण विवाद हो सकता है।

धनु :

व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर :

आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। व्यवसायी वर्ग आलस्य से भरे होने के कार्य में ध्यान नहीं दे पायेगा। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का समाधान हो सकता है। यात्रा योग है।व्यापार सामान्य रहेगा।

कुंभ :

नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। प्रत्येक कार्य में आशाजनक लाभ मिलेगा। पत्नी व संतान सुख मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना।आय स्थिर रहेगी।

मीन :

अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है। उधार व्यवहार से बचें। कोर्ट कचहरी के कार्य सावधानी से करें। निवेश ना करें। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो...
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो
रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद 
हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल