आज का भविष्यफल    

चंद्रमा दोपहर 01:03 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 05:46 बजे।

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल18 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। षष्टी तिथि संपूर्ण दिन। पुनर्वसु नक्षत्र शाम 06:48 बजे तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र। साध्य योग दोपहर 12:05 बजे तक तत्पश्चात शुभ योग। गरकरण दोपहर 12:44 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा दोपहर 01:03 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:57 बजे। सूर्यास्त शाम 05:46 बजे। 10 नवम्बर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

समय उत्तम है। जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा का योग है, लाभदायक यात्रा होगी, सावधानी से वाहन चलाऐं। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे।

कर्क :

भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक चिंता बढेगी। जल्दबाजी में कोई व्यापारिक या घरेलू निर्णय लेने से बचें।

सिंह :

भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या :

कार्य के प्रति सजग रहेंगे, जोखिम उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढ़ेगे।

तुला :

नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती है।

वृश्चिक :

मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, अवसर लापरवाही से हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं।  घर में माहौल शांत रहेगा।

धनु :

दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर :

परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पडेगी। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है। यात्रा योग है। आय स्थिर रहेगी।

कुंभ :

लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। आलस्य रहेगा। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। पत्नी व संतान सुख मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी।घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना।

मीन :

नौकरी पेशा सावधानी से दिन व्यतीत करेेंं। आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है। अधिक कार्य के कारण सेहत बिगड सकती है। व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पैनासोनिक ने पेश की नई एसी रेंज, कीमत 32 हजार से शुरू पैनासोनिक ने पेश की नई एसी रेंज, कीमत 32 हजार से शुरू
पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन्स ने भीषण गर्मी से राहत के लिए नए रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च की। कुल 57...
सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा 
ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी
राजस्व अर्जन बढ़ाने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता पर दिया जोर, वी. श्रीनिवास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार
शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की