आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:46 बजे।

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल19 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। सप्तमी तिथि संपूर्ण दिन। पुष्य नक्षत्र शाम 06:18 बजे तक तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र। शुभ योग प्रात: 09:43 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग। विष्ठीकरण प्रात: 11:43 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:57 बजे। सूर्यास्त शाम 05:46 बजे। 11 नवम्बर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

बिगड़े काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। माता का स्नेह मिलेगा, पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार में लाभ होगा।धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापार के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।  नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी।

कर्क :

विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।

सिंह :

वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी।धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।  अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।  जल्दबाजी व अविवेक से किया निर्णय भविष्य में नुकसान दे सकता है, सावधानी बरतें।

कन्या :

दिन शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोडी समस्या हो सकती है, पेट दर्द, घुटनों का दर्द होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

तुला :

परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। नया व्यापार प्रारंभ करने का समय।

धनु :

व्यापार में लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। शांत चित से किये कार्य भविष्य में लाभ के सौदे दिलाएंगे। अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी। अकारण विवादों से बचें।

मकर :

मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है, लाभ मिलेगा। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पडेगी। आय स्थिर रहेगी।

कुंभ :

व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें।

मीन :

नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी। व्यापार में लाभ के सौदे हाथ में आऐंगे। उधार व्यवहार से बचें।पत्नी व संतान सुख मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित