आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:45 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष श्री काल भैरव अष्टमी।

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल20 सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु। अष्टमी रात्रि 10:56 बजे तक तत्पश्चात नवमी। अश्लेषा नक्षत्र शाम 06:35 बजे तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र। शुक्ल योग प्रात: 07:52 बजे तक तत्पश्चात ब्रह्म योग। बालवकरण प्रात: 10:58 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमाशाम 06:35 बजे सिंहराशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:48 बजे। सूर्यास्त शाम 05:45 बजे। 12 नवम्बर ईस्वी संवत 2025. विशेष श्री काल भैरव अष्टमी।

मेष :

मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। धन की हानि होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु हावी रहेंगे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

Read More आज का भविष्यफल  

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

काम को लेकर उत्साही रहेंगे, लेकिन काम के परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

कर्क :

काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु किसी भी निर्णय पर आने से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह :

आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।

कन्या :

परिश्रम भरा दिन है, सफलता भी प्राप्त होगी। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर है, जो भविष्य में उन्नति की राह बनाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला :

दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण भी संभव है। आप पर लोग भरोसा करेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक :

प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। गठिया, जोडों का दर्द आपके लिए समस्या बन सकता है। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

धनु :

दिन उत्तम है।मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी।विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षक वर्ग के लिए समय उत्तम है। आपके कार्यों की सकारात्मक रूप से प्रशंसा होगी।

मकर :

दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे।

कुंभ :

दिन परेशानी भरा रहेगा। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा। परिजनों व जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। धन का खर्च अधिक होगा। व्यापारी वर्ग की ग्राहकों से कहासुनी होने की संभावना है। अधीनस्थ या कार्यस्थल पर छवि खराब होने की आशंका।

मीन :

आय बढने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा।व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।शत्रु परास्त होंगे।भविष्य के लिए सोची नई योजनाएं क्रियान्वित करने का समय है।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान