आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:45 बजे।

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल21 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। नवमी रात्रि 11:35 बजे तक तत्पश्चात दशमी। मघा नक्षत्र शाम 07:38 बजे तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र। ऐन्द्र योग संपूर्ण दिन। तैतिलकरण प्रात: 11:17 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:59 बजे। सूर्यास्त शाम 05:45 बजे। 13 नवम्बर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल 

रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

कर्क :

व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे।

सिंह :

मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या :

दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटना घटेगी। लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें।शत्रु भी मित्र बनेंगे।

तुला :

दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें। महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी।

वृश्चिक :

प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा। घर में कलह का वातावरण रहेगा।

धनु :

सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर :

आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा।

कुंभ :

मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढेंगे। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन :

मिला जुला समय है। आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस
टेबलेट विनसेटकृएल दवा की जांच के दौरान फर्म के एक पूर्व भागीदार गिरिराज अजमेरा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019...
प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े 
भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 
निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश