आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:44 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष उत्पत्ति एकादशी व्रत।

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल23 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। एकादशी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11:35 बजे तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र। विषकुंभ योग संपूर्ण दिन। बवकरण दोपहर 01:40 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा कन्या राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:00 बजे। सूर्यास्त शाम 05:44 बजे। 15 नवम्बर ईस्वी संवत 2025. विशेष उत्पत्ति एकादशी व्रत।

मेष :

सोच समझकर निर्णय लें। भूमि भवन खरीदने की योजना बन सकती है। रोजगार में सफल रहेंगे, कार्य के प्रति उत्साही रहेंगे, ज्यादा जल्दबाजी ना करें, अन्यथा समस्या हो सकती है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। बुजूर्गों की सलाह मानें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल 

लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है, सरकारी कामकाज में अनुकुलता रहेगी। आंखों का ध्यान रखें। सुख के साधन जुटेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जोखिम ना उठाएं। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। आय में वृद्धि होगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लापरवाही ना करें। अनहोनी की आशंका हो सकती है। न्यायिक, व सरकारी मामलों में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन में सुख आएगा। जीवनसाथी को भेंट या उपहार देना पड सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

कर्क :

सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान सम्मान बढेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजनाएं बनेंगी। उत्साह से कार्य करें। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव रहेगा। कोई दुखद समाचार मिलने से मन अशांत होगा।

सिंह :

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके व्यवहार से नए प्रोजेक्ट आपको मिलेंगे। अधिकारी वर्ग भी आपके पक्ष में रहेगा। पुराने मित्रों से धन लाभ होगा। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। खानपान पर नियंत्रण रखें।

कन्या :

निवेश में आर्थिक लाभ होगा। किसी बात को लेकर परिवार के व्यवहार में कटूता आ सकती है। आज आपके चारों और का वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। व्यापार में स्थिरता रहेगी। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।

तुला :

मित्रों के साथ भी यात्रा की संभावना है। संपत्ति विवाद पक्ष में निर्णित होने की संभावना है। नौकरी व कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।  कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु परास्त होंगे। अधीनस्थों से व्यापार में फायदा होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

व्यापार में उन्नति के लिए परिवर्तन करने होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक संपत्ति का भरपूर लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।

धनु :

छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। नया कार्य शुरू करने के लिए विशेषज्ञ व जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

मकर :

संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। छात्रों को अवरोध का सामना करना पड सकता है। व्यापार में नई गति के लिए प्रयासरत रहेंगे। वाद विवाद से बचें। राज्यपक्ष उत्तम रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। आय के साधन बढेंगे। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे।

कुंभ :

नए खर्च सामने आएंगें, बुजूर्गों के सहयोग से राहत मिलेगी। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। शेयर बाजार से लाभ होने के योग। न्यायिक मामले भी पक्ष में हल होंगे।

मीन :

निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में हानि का अंदेशा है, सावधानी बरतें। धार्मिक यात्राओं का योग है। खर्च बढने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस
टेबलेट विनसेटकृएल दवा की जांच के दौरान फर्म के एक पूर्व भागीदार गिरिराज अजमेरा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019...
प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े 
भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 
निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश