आज का भविष्यफल     

चंद्रमा दोपहर 03:35 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:43 बजे।

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल25 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। त्रयोदशी तिथि संपूर्ण दिन। चित्रा नक्षत्र संपूर्ण दिन। प्रीति योग प्रात: 07:22 बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग। गरकरण शाम 05:53 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा दोपहर 03:35 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:02 बजे। सूर्यास्त शाम 05:43 बजे। 17 नवम्बर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

अपनों से व्यवहार मधुर रहेगा। आय में वृद्धि होगी, व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। मांगलिक कार्य में हिस्सा लेंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

आप अपने कार्यों में लगे रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए शुभ समय है। मित्रों से मुलाकात होगी, अनबन की भी संभावना है, व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बन सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

विद्यार्थी वर्ग के लिए लाभ का समय है। नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो सकेंगे। आय के साधन बढ़ेगे।

कर्क :

अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। आपके कठोर व्यवहार के कारण आपको मुसीबतों का सामना करना पड सकता है। अधीनस्थों के कारण व्यापार व नौकरी में भी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। शत्रु नुकसान पहुचाने का प्रयास करेंगे। संयम बनाए रखें।  

सिंह :

लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश में लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी।

कन्या :

किसी नए कार्य की रूपरेखा बन सकती हैै, जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आय व्यय बराबर रहने से मानसिक परेशानी बनी रहेगी। विरोधियों से विवाद से बचें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा।

तुला :

पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। साझेदारी के कार्य से बचें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। धन की समस्या बनी रहेगी। आय से अधिक व्यय होगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक :

मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने निजी कार्यों पर भी ध्यान दें। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। आय व्यय का बराबर हिस्सा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात नई योजनाओं को जन्म देगी।

धनु :

बिगडा काम बनेगा। धन संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। मित्रों व परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।

मकर :

आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम हो सकता है।

कुंभ :

वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। गुप्त शत्रु हावी रहेंगे।पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा।

मीन :

विदेश या विदेशियों से लाभ मिलेगा। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
जयपुर टाइगर फेस्टिवल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर 29 जुलाई को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 'बाघ...
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग