आज का भविष्यफल     

चंद्रमा वृष्चिक राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।

मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल29 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:48 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया। अनुराधा नक्षत्र दोपहर 01:56 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र। अतिगण्ड योग प्रात: 10:41 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग। बवकरण दोपहर 02:48 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा वृष्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:05 बजे। सूर्यास्त शाम 05:42 बजे। 21 नवम्बर ईस्वी संवत 2025।

मेष :

आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। माता के साथ भ्रमण का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है। आय बढने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी।   खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। गुप्त शत्रु समस्या खडी कर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति समाप्त होगी। सरकारी व न्यायिक मामलों में लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये निर्णय लाभ देंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें।

Read More आज का भविष्यफल  

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। भविष्य की सोच भविष्य को सुधारेगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव समाप्त होगा, अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।

कर्क :

परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह :

शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद के  व्यवसाय में नए आयाम बनेंगे। नए काम हाथ में लेने का तथा पूर्ण करने का सुनहरा अवसर है। सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे।

कन्या :

धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा।

तुला :

व्यवसाय को लेकर बनी चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर रणनीति बनाएंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

दिन उत्साह भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की नयी योजना बन सकती है। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

धनु :

घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। मेहमाननवाजी में दिन व्यतीत होगा। रिश्तेदारों से घनिष्ठता बढेगी, जो भविष्य में लाभ देगी। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है।

मकर :

काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। पत्नी से मतभेद हो सकतें है, वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे।

कुंभ :

धन को लेकर सचेत रहें। अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में किसी पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों  के साथ भ्रमण का  योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे।

मीन :

गुप्त स्त्रोंतों से धन लाभ होगा। सोची कार्य योजनाओं को मूर्त रूप देंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे