आज का भविष्यफल
चंद्रमा शाम 04:47 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष द्वितीयातिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05 जमादि अव्वल30 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। द्वितीया तिथि शाम 05:12 बजे तक तत्पश्चात तृतीया। ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 04:47 बजे तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र। सुकर्मा योग दोपहर11:30 बजे तक तत्पश्चात घृति योग। कौलवकरण शाम 05:12 बजे तक तत्पष्चात तैतिलकरण। चंद्रमा शाम 04:47 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:06 बजे। सूर्यास्त शाम 05:42 बजे। 22 नवम्बर ईस्वी संवत 2025।
मेष :
दिन मिलाजुला रहेगा। आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें, या सावधानी बरतें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारी में हानि, लेनदेन में सावधानी बरतें।
वृष :
समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे।
मिथुन :
छोटे भाइयों व माता से लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना। राज्य पक्ष से लाभ। पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।
कर्क :
माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड सकता है। अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा। छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
सिंह :
व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। मेहमाननवाजी में दिन व्यतीत होगा।
कन्या :
अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा। बिगड़े काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे।
तुला :
परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा।
वृश्चिक :
निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझ-बुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
धनु :
व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद के व्यवसाय में नए आयाम बनेंगे।
मकर :
दिन मिलाजुला रहेगा। स्वयं व पिता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।
कुंभ :
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन संबंधी संव्यवहार को टालना श्रेयकर रहेगा। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।
मीन :
परिवार के प्रति प्रेम बढेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे।वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है। आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

Comment List