आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:42 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष श्री राम जानकी विवाहोत्सव।

मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर03 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। पंचमी तिथि रात्रि 10:58 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी। उत्तराषाढा नक्षत्र रात्रि 11:58 बजे तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र। गण्ड योग दोपहर 12:50 बजे तक तत्पश्चात वृद्धि योग। बवकरण प्रात: 10:14 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:08 बजे। सूर्यास्त शाम 05:42 बजे। 25 नवम्बर ईस्वी संवत 2025। विशेष श्री राम जानकी विवाहोत्सव।

मेष :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दिन की शुरूआत आलस्य व चिंताओं के साथ होगी। मन खिन्न रहेगा, मध्यान बाद मन की निराशा आशा में बदल जाएगी। समस्याओं का समाधान होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है। जीवनसाथी को सम्मान दें। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल  

शांति भरा दिन रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ सकती है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

कर्क :

कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब पथरी की शिकायत हो तो सावधानी बरतें अन्यथा दवाएं लेनी पड सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी, जो भविष्य की नई योजनाओं को मूर्त रूप देंगी। बुजूर्गोंं से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा।

सिंह :

मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा राजनीति के शिकार हो सकतें है, अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार को समय दें। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की संभावना, सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा।

वृश्चिक :

परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।

मकर :

परिवारजन माता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। चिकित्सकीय राय अवश्य प्राप्त करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें।

कुंभ :

किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। यात्राओं का योग हैघर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी।

मीन :

आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।  कानूनी मामले सुधरेंगे।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान