आज का भविष्यफल     

चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।

पौष मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर14 सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु।  द्वितीया तिथि रात्रि 09:26 बजे तक तत्पश्चात तृतीया तिथि। मृगशिरा नक्षत्र प्रात: 08:49 तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र। शुभ योग रात्रि11:46 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग। तैतिलकरण प्रात:11:08 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:16 बजे। सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।

मेष :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आय की स्थिति उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल  

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अधीनस्थों को नियंत्रण में रखें। वाणी पर संयम रखें। राजकीय मामलों में भी सावधानी बरतें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें।

Read More आज का भविष्यफल

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

गुरु के आशीर्वाद से काम बनेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी।व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी-मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग।खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे, सोच समझ कर व्यय करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

कर्क :

दिन उत्तम है। व्यापार विस्तार होगा। आय के साधन बढेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अकारण विवादों से बचें।भूमि भवन संपत्ति के मामले पक्ष में हल होंगे। वाहन सुख मिलेगा। पशुओं से लाभ। प्रेम सबंधों में प्रगाढता आएगी। रोजगार प्राप्त होंगे। आत्मविष्वास बढेगा। उधारी वसूलेंगे।

सिंह :

पुराने मित्रों से मुलाकात संभव। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार आगे बढेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, साथ ही शेयर बाजार में निवेश करतें हैं तो वहां भी लाभ की संभावना है। खान पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या :

मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला :

दिन अच्छा है। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा लेकिन सफल नहीं होगा।  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। अधीनस्थों से व्यापार में फायदा होगा।

वृश्चिक :

धन हानि की संभावना है। व्यापार में वृद्धि के प्रयासों में रूकावट आने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भागदौड का समय है, मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। समय ठीक नहीं है। लेनदेन में सावधानी बरतें, उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है।

धनु :

समय अच्छा है। व्यापार में लाभ के आसार हैं, रूका पैसा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर :

दिन उत्तम है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना। ससुराल से लाभ मिलेगा।अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।

कुंभ :

संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। आय बढने से मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ होने के योग।

मीन :

दिन सावधानी से व्यतीत करें। दुर्घटना की संभावना है। यात्राओं को टालें। वाहन सावधानी से चलाएं। मित्रों से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। अधीनस्थों को नियंत्रित रखें।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे