आज का भविष्यफल
चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
पौष मास कृष्ण पक्ष पचंमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर17 सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु। पंचमी तिथि दोपहर 02:29 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी तिथि। अश्लेषा नक्षत्र संपुर्ण दिन। ऐन्द्र योग दोपहर 02:33 बजे तक तत्पश्चात वैघृति योग। तैतिलकरण दोपहर 02:29 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:18 बजे। सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
मेष :
दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मानसिक अशांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। धन की हानि की संभावना है। उच्च अधिकारियों से संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
वृष :
मन अशांत रहेगा। अकेला महसूस करेंगे। संबंधियों से बने मतभेद बढ सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।खानपान पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।व्यापार सुधरेगा,आय बढेगी।साझेदारों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन :
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार विस्तार के लिए भरसक प्रयत्न करेंगे। साझेदारों की ओर से परेषानी मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद संभव। आय के साधन बढेंगे। खर्च पर नियंत्रण करें। धार्मिक यात्राओं का योग है। धर्म के प्रति आस्था बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है।
कर्क :
कार्यस्थल पर सजग रहें। भोग विलासिता से बचने का प्रयास करें। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें।
सिंह :
आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। विवादों का अंत होगा। कानूनी विवादों में सफलता मिलने की संभावना। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। रूकी योजनाएं पूर्ण होंगी। रूका धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार में उन्नति होगी।
कन्या :
परिश्रम भरा दिन है, सफलता प्राप्त होगी। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। विदेषी व्यापार से लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर मान प्रतिष्ठा बढेगी। मानसिक रूप से थकान रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि भवन क्रय करने का समय।
तुला :
दिन सौभाग्यवर्धक है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर पदोन्नति का योग। सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। भोग विलासिता पर खर्च बढेगा। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से तीखी नोकझोंक संभव। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक :
प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से परेषान रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता बनेंगी। व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम है। धन प्राप्ति के योग हैै। खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान की षिक्षा को लेकर बनी चिंता दूर होगी। विदेषी व्यापार से लाभ।
धनु :
मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। विरोधी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षकों के लिए समय उत्तम है। कार्यों की सकारात्मक प्रशंसा होगी। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे।
मकर :
आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नई योजनाएं फलीभूत करने का समय है, धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ :
परिजनों व जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। धन का खर्च अधिक होगा। व्यापारी ग्राहकों में कहासुनी होने की संभावना है। अधीनस्थ या कार्यस्थल पर छवि खराब होने की आशंका। वाणी पर नियंत्रण रखें, दिन को सहनशीलता व समझदारी से व्यतीत करें।
मीन :
आय बढने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। भविष्य के लिए सोची नई योजनाएं क्रियान्वित करने का समय है

Comment List