आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:42 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष कालाष्टमी।

पौष मास कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर19 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। सप्तमी तिथि दोपहर 01:58 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी तिथि। पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र संपुर्ण दिन। विषकुंभ योग प्रात: 11:39 बजे तक तत्पश्चात प्रीति योग। बवकरण दोपहर 01:58 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:19 बजे। सूर्यास्त शाम 05:42 बजे। विशेष कालाष्टमी।

मेष :

परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यापारिक यात्रा का योग है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी  रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी।नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। धर्म के प्रति आस्था बढेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें।

कर्क :

व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे।

सिंह :

किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी।

कन्या :

दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर सजग रहें। लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

तुला :

चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अनैतिक कार्य से बचें। अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से तीखी नोकझोंक से विवाद की स्थिति बन सकती है। सुख के साधन जुटाएंगे।

वृश्चिक :

प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा। घर में कलह का वातावरण रहेगा।

धनु :

सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा।

मकर :

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है।

कुंभ :

पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन :

आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। बुजूर्ग की सलाह मानें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

25 साल से कहीं बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान : किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें अभिनेता ने क्या कहा  25 साल से कहीं बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान : किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो जाएंगे। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने खुलासा किया कि...
स्पेन सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट होगा ब्लॉक
सरकार के दो वर्ष पूरे : सीएम ने की मीडिया से बातचीत, कहा- 70% वादे पूरे हो चुके, कांग्रेस की पाँच साल की तुलना में दो साल में अधिक काम
उत्तर प्रदेश भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा, जल्द दाखिल किए जाएंगे नामांकन
असर खबर का : नैनवां उपजिला चिकित्सालय में मेडिकल उपभोक्ता स्टोर चालू
200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार 
रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम पर कार्य संचालन बाधित, सभी विभागों को एलॉटमेंट्स की अनिवार्य इंटरलिंकिंग करने के आदेश