आज का भविष्यफल     

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र संपुर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:43 बजे।

पौष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर20 सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु। अष्टमी तिथि दोपहर 02:57 बजे तक तत्पश्चात नवमी तिथि। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र संपुर्ण दिन। प्रीति योग प्रात: 11:02 बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग। कौलवकरण दोपहर 02:57 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा कन्या राशि में प्रात: 10:21 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:20 बजे। सूर्यास्त शाम 05:43 बजे।

मेष :

दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य से बचें। अभिमानी व्यवहार परेशानी का कारण बनेगा। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्थान परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा। घर में चल रही कलह समाप्त होगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य के प्रति समर्पण लाभ देगा। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। राजनीति से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क :

नए संपर्क स्थापित होंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे, सफलता मिलेगी। बुजूर्गों का सानिध्य मिलेगा। जरूरत से अधिक विश्वास के कारण धोखा मिल सकता है, सावधान रहें। मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह :

मन अशांत रहेगा, आय को लेकर चिंता रहेगी। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या :

यात्राओं को टालें व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। अधीनस्थों के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें, मामले पक्ष में हल होंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी।

तुला :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यापारिक यात्रा का योग है। नई कार्य योजनाएं बनाएंगे।

वृश्चिक :

रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धनु :

यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है।

मकर :

आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी।

मीन :

लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, समय व्यतीत होने के साथ सब ठीक हो जाएगा। बुजूर्गों की सलाह पर ध्यान दें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रयागराज-लालगढ एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी प्रयागराज-लालगढ एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार प्रयागराज-लालगढ एकतरफा स्पेशल रेलसेवा 12 दिसंबर को प्रयागराज से...
केंद्र सरकार का दावा: भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों में आई 5% की कमी, विदेशों से हो रहा भारतीयों का मोहभंग
डब्ल्यूएचओ में शिखर सम्मेलन 2025 : नई दिल्ली में होगा आयोजन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना
75 वर्ष के हुए रजनीकांत : बस कंडक्टर का किया काम, फिल्म ‘अपूर्वा रागांगल’ से रखा सिनेमा की दुनिया में कदम, जानें कौन सी फिल्म ने बनाया सुपरस्टार 
इंडिगो संकट मामले में डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, चार अधिकारियों को किया बर्खास्त
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
थाईलैंड के राजा ने चुनाव से पहले भंग की संसद, आम चुनाव का रास्ता साफ