आज का भविष्यफल
चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 05:44 बजे।
पौष मास कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर24 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। द्वादशी तिथि रात्रि 11:52 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि। स्वाति नक्षत्र दोपहर 02:10 बजे तक तत्पश्चात विषाखा। अतिगण्ड योग दोपहर 01:46 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग। कौलवकरण प्रात: 10:38 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:22 बजे। सूर्यास्त शाम 05:44 बजे।
मेष :
योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी।व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है।
वृष :
मानसिक शांति रहेगी। घरेलू क्लेश दूर होंगे। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने के योग है। आत्मविश्वास बढेगा। मित्रों व संबंधियों से संभल कर रहें, व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होंगी। दोस्तों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन :
परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।अपनी कार्यशैली से समस्याओं का आप निवारण कर लेंगे।
कर्क :
आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। विवाद सुलझेंगे। सोच समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में परेशानी बनेगा। शेयर बाजार में निवेश से पहले जांच अवश्य करें। शत्रु हानि पहुंचा सकते है। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से लाभ होगा।
सिंह :
सावधानी व संयम के साथ दिन की शुरूआत करें। किसी अपने से ही हानि या परेशनी मिलने का योग है। मित्रों व जीवनसाथी से विवाद ना करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा छवि खराब होने से मानसिक परेशानी से जुझना पड सकता है। किसी दुखद सूचना से मन व्यथित रहेगा।
कन्या :
विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है।
तुला :
व्यवसायिक लाभ, साझेदारों से लाभ, व्यापार में उन्नति। विदेशी कारोबार में लाभ। आर्थिक रूप से थोडी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने कामों का परिणाम मिलना प्रारंभ होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें।
वृश्चिक :
मुकदमेबाजी का अंत होगा। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिगडे कामों को सुलझा लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में नए आयाम स्थापित होंगे।
धनु :
दिन मानसिक परेशानी लाएगा। संबंधों में कटुता बन सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुजूर्गों की राय मानें।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढने से मन अशांत रहेगा। अकारण चिंता से परेशान होंगे। पूर्व के कार्यों से हीनभावना आ सकती है, नम्रता से कार्य करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा।
कुंभ :
धन एकत्र करने के उपाय ढुंढेगे। पूर्व में बनायी योजना शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझा लेंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा। पुराना रूका धन मिलेगा, साथ ही रूके कार्य भी पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी।
मीन :
उच्च अधिकारियों से मेलजोल बनेगा। विवादास्पद मामलों में समझौता हो सकता है, नए मित्र बनेंगे। बिखरे कार्य समेट लेंगे, नए रोजगार के अवसर आपकी छवि को ओर अधिक सुदृढ बनाएंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सुधरेगा।

Comment List