आज का भविष्यफल
चंद्रमा वृश्चिक राषि में संपूर्ण दिन
विशेष मासशिवरात्रि व्रत।
पौष मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर26 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। चतुर्दशी संपूर्ण दिन। अनुराधा नक्षत्र रात्रि 08:07 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा। घृति योग। विष्ठीकरण शाम 06:48 बजे तक तत्पश्चात शकुनिकरण। चंद्रमा वृश्चिक राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:24 बजे। सूर्यास्त शाम 05:45 बजे। विशेष मासशिवरात्रि व्रत।
मेष :
आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। आपके विचारों का लोग आदर करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के साथ भ्रमण का योग। आय बढेगी। शेयर बाजार में निवेश लाभ देगा।
वृष :
भविष्य की सोच अकारण परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। कार्य को लेकर चल रही कशमकश समाप्त होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा।
मिथुन :
व्यापार विस्तार के नए अवसर बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।सामाजिक मेल मिलाप से व्यस्तता बढेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
कर्क :
विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे।
सिंह :
उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है।
कन्या :
बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी।
तुला :
व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवन साथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे। शत्रु परास्त होंगे।
वृश्चिक :
चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। दिन अच्छा है।रोगों से छुटकारा मिलेगा।
धनु :
काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। अधीनस्थों के प्रति सतर्क रहें।
मकर :
आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। विलासिता पूर्ण जीवन हानिकारक हो सकता है,सावधान रहें।अनावश्यक खर्च से बचें। आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे, लाभ हानि बराबर रहेगी।
कुंभ :
करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।
मीन :
आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति समाप्त होगी।

Comment List