आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 05:45 बजे
विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या।
पौष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर27 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। अमावस्या संपूर्ण दिन। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:51 बजे तक तत्पश्चात मूल। शूल योग दोपहर 03:46 बजे तक तत्पश्चात गण्ड योग। चतुश्पदकरण शाम 06:08 बजे तक तत्पश्चात नागकरण। चंद्रमा धनु राशि में रात्रि 10:51 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:24 बजे। सूर्यास्त शाम 05:45 बजे। विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या।
मेष :
मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुडे लोगों को प्रशंसा मिलने से मन खुश रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। माता के साथ भ्रमण का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।
वृष :
व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। गुप्त शत्रु समस्या खडी कर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति समाप्त होगी।
मिथुन :
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। भविष्य की सोच भविष्य को सुधारेगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव समाप्त होगा, अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।
कर्क :
परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह :
आय के स्त्रोत बढेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद के व्यवसाय में नए आयाम बनेंगे। नए काम हाथ में लेने का तथा पूर्ण करने का सुनहरा अवसर है। सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।
कन्या :
कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। मन शांत रहेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।
तुला :
परिवार से सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर रणनीति बनाएंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे।
वृश्चिक :
दिन उत्साह भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की नयी योजना बन सकती है।बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं,तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
धनु :
घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। मेहमाननवाजी में दिन व्यतीत होगा। रिश्तेदारों से घनिष्ठता बढेगी,जो भविष्य में लाभ देगी।व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा।शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है।
मकर :
पत्नी से मतभेद हो सकतें है, वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। अधीनस्थों के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ :
अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में किसी पर भरोसा ना करें। परिवार के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। काम में सफलता प्राप्त होगी।
मीन :
दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। गुप्त स्त्रोंतों से धन लाभ होगा। सोची कार्य योजनाओं को मूर्त रूप देंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

Comment List