आज का भविष्यफल     

चंद्रमा कुंभ राशि में शाम 07:46 बजे प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:48 बजे।

पौष मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 03 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। चतुर्थी तिथि दोपहर 01:12 बजे तक तत्पश्चात पंचमी। घनिष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। हर्षण योग दोपहर 04:02 बजे तक तत्पश्चात वज्र योग। विष्ठीकरण दोपहर 01:12 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में शाम 07:46 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:27 बजे। सूर्यास्त शाम 05:48 बजे।

मेष :

दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से गुप्त शत्रु विचलित रहेंगे। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। परदेसियों से लाभ होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल   

आय के साधन बढेंगे। वाणी में संयम रखें। बुजूर्गोंं से लाभ के आसार, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। मित्रों से सावधान रहें। साझेदारी से बचें। यात्राओं का योग है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना। भाग्य अनुकूल रहेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। त्वचा रोग की संभावना, धूप से बचें। खान पान में नियंत्रण रखें। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। कार्य अधिक रहेगा, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी। कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी।

कर्क :

माता से वैचारिक मतभेद होने से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। वाणी में संयम रखें। समस्याओं का सामना करें, विवेकी बने रहें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पडेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह :

राजकीय पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। विदेश योग की संभावना है। इलेक्ट्रिोनिक्स के काम में लाभ मिलेगा। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे। अतिउत्साही ना बनें, आय के स्त्रोत बढेंगे। समस्याओं का निवारण होगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

कन्या :

आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। उधार लेने से बचें। साझेदारी में हानि की संभावना। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। बुजूर्गों की सलाह से उन्नति के नए रास्ते बनेंगे।

तुला :

तनाव का माहौल रहेगा। कार्यों में विलंब होने से मानसिक परेशानी होगी। आय व्यय का संतुलन नहीं होगा, आर्थिक रूप से परेशानी रहेगी। प्रेम में धोखे की संभावना। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें। मानसिक अशांति रहेगी।

वृश्चिक :

तनाव से बचें। रक्त संबंधी रोग की संभावना, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों से हानि उठानी पडेगी। राजनीतिज्ञों के लिए दिन उत्तम। अपने बुद्धिबल का उपयोग आपको आपकी पहचान दिलाएगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा।  परेशानी के बाद अब आपका कार्य बनाना प्रारंभ होगा।

धनु :

धार्मिक कार्यों से ध्यान हटेगा,मन खिन्न रहेगा। अकेलापन हावी रहेगा। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें।   मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। बुजूर्गों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करें।पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी।

मकर :

धार्मिक कार्य करेंगे। मन में उत्साह रहेगा।  गुरूजनों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार। परिवार के साथ भ्रमण को लेकर योजना बन सकती है, मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा।

कुंभ :

आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं। अधीनस्थों से परेशानी का सामना करना पड सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी। आर्थिक रूप से हानि की संभावना। परिवार का सहयोग रहेगा। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मीन :

पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पिता व गुरूजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वात रोग से परेशानी का सामना करना पड सकता है। खानपान का ध्यान रखें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : पनवाड़ श्मशान घाट की बदहाली दूर, दीवार व पुलिया मरम्मत से मिली राहत असर खबर का : पनवाड़ श्मशान घाट की बदहाली दूर, दीवार व पुलिया मरम्मत से मिली राहत
ग्रामीणों ने दैनिक नवज्योति द्वारा समस्या उठाए जाने और प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
निगम बोला-हमारी रिपोर्ट में भवन निर्माण अवैध, कांग्रेस नेता त्यागी ने किया जवाब पेश
दिल्ली की हवा फिर जहरीली : ग्रैप -4 हटते ही 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुँचा प्रदूषण का प्रकोप, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में RRR केन्द्रों को मिलेगी प्राथमिकता, निकायों को 100 अंकों का प्रावधान
राजश्री पान मसाला मामला : सलमान खान को कन्ज्यूमर कोर्ट में होना होगा पेश, देने होंगे हस्ताक्षर नमूने  
कर्नाटक बस-ट्रक हादसे में चालक की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात
Weather Update : प्रदेश में तेज सर्दी का दौर जारी, कोहरा भी बन रहा परेशानी ; कोहरे के कारण बिजली विभाग की बोलेरो ट्रक से टकराई