आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:52 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष साल का अंतिम दिन।

पौष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 10 सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु। द्वादश्ी तिथि संपूर्ण दिन। कृतिका नक्षत्र संपूर्ण दिन। साध्य योग रात्रि 09:13 बजे तक तत्पश्चात शुभ योग। बवकरण दोपहर 03:27 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में प्रात: 09:23 बजे प्रवेष करेगा। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:29 बजे। सूर्यास्त शाम 05:52 बजे। विशेष साल का अंतिम दिन।

मेष :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

समाज, परिवार, मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्र साथ होने के बाद भी मन में संतोष नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे किन्तु स्वयं को असंतुष्ट महसूस करेंगे।

कर्क :

मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद भी मन भ्रमित रहेगा। प्रियजनों से वार्ता करें समस्याओं का समाधान होगा। बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। राजनीति व सरकारी क्षेत्र में सावधान रहें।

सिंह :

मन अशांत रहेगा। घर में कलह का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन संतुष नहीं होने से मन व्यग्र रहेगा। राजनीति का शिकार हो सकतें है। व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय दें अन्यथा संबंधों में दरार आना संभव है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।

तुला :

आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। मन में शांति रहेगी।

वृश्चिक :

कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आकस्मिक वाद विवाद संभव है, वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढ़ेगे।

मकर :

परिवारजन की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।

कुंभ :

घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी।

मीन :

माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है। आय के नये स्त्रोत बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ की संभावना है।

Related Posts

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। इसके साथ ही शीतलहर और...
भारती नारी से नारायणी’ प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
राजस्थान में मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण को लेकर अधिसूचना जारी, प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम
MLA फंड में कमीशन के आरोप का मामला : तीनों विधायकों ने विधानसभा में पेश किए सबूत, एथिक्स कमेटी करेगी जांच
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा
ग्राहक बन तीन महिलाओं ने उड़ाई चांदी की पायलों की पूरी ट्रे, सीसीटीवी में गैंग की करतूत कैद 
वैश्विक तनाव के चलते ग्लोबल वायदा बाजार में तेजी के असर : सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव