आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:53 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष प्रदोष व्रत, साल का पहला दिन, अंग्रेजी वर्ष 2026 प्रारंभ।

पौष मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 11 सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10:23 तक तत्पश्चात चतुर्दशी। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 10:48 बजे तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र। शुभ योग शाम 05:13 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग। कौलवकरण  दोपहर 12:07 बजे तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:30 बजे। सूर्यास्त शाम 05:53 बजे। 01जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष प्रदोष व्रत, साल का पहला दिन, अंग्रेजी वर्ष 2026 प्रारंभ।

मेष :

आज का दिन शुभ रहेगा। मित्रों या परिवार के साथ भ्रमण का योग है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति का योग है। विभिन्न स्त्रोंतों से आय बढेगी। वृद्धजनों को स्वास्थ्य लाभ होगा। उलझे काम सुलझेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए शुभ समय है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में कटूता संभव है, रिश्तों को संभालने का प्रयास करें। जीवनसाथी को सम्मान दें। सरकारी कार्यों में चल रहा व्यवधान दूर होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है, ध्यान देना आवश्यक है। व्यापार विस्तार होगा।

Read More आज का भविष्यफल   

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

अकारण विवाद में फंस सकते हैं, मन को स्थिर रख शांति बनाए रखें। झूठे आरोपप्रत्यारोप का जवाब समय को देने दें। परिवार को समय दें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक स्तर पर किए कार्यों का फल मिलने लगेगा। व्यापार में चल रहा गतिरोध अब समाप्त होने को है।

कर्क :

चंचल मन को स्थिर रखें अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार के साथ भ्रमण का योग बनेगा। मित्र व अधीनस्थों का सहयोग मिलने से व्यापार विस्तार होगा। विरोध में चल रहे उच्चाधिकारी अब पक्ष में कार्य करने लगेंगे। सरकारी कार्यों में अडचन आने से मन व्यथित हो सकता है।

सिंह :

घर में अकारण ही विवाद संभव, सामंजस्य बनाए रखें अन्यथा विवाद बढने की संभावना। नौकरीपेशा को सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में लाभ हानि बराबर होने से बचत कम होगी। उधार दी राशि वसूलेंगे। गुप्त धन प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे।

कन्या :

परिवार के साथ पर्यटन स्थल का भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की ओर से चल रही परेशानी समाप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंता समाप्त होगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। व्यापार व कार्यस्थल पर अटके कार्य बनेंगे। अपनी पहचान से बिगडे काम बना लेंगे।

तुला :

आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का योग। साझेदारों के साथ नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। व्यापार विस्तार होगा। रोजगार प्राप्त होगा। आय बढेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुडे लोगों को और अधिक मेहनत करनी पड सकती है। संपत्ति विस्तार होगा।

वृश्चिक :

व्यापार चल रही अस्थिरता अब स्थिरता की ओर बढेगी। आय व व्यापार में बढोत्तरी होगी। नये साझेदारों के साथ नया व्यापार प्रारंभ करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाऐंगे। न्यायिक कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों को सूझबूझ से पूर्ण करेंगे।

धनु :

धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। व्यापार को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी, अधीनस्थों का व्यवहार पक्ष में होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती हैं। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

मकर :

दिन मिलाजुला रहेगा। अकारण ही विवाद संभव है। परिवार को लेकर अनचाही चिंता बनी रहेगी। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ हानि सम होने से मन खिन्न रहेगा। पशुओं से सावधानी बरतें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाएंगे।

कुंभ :

वृद्धजनों के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। यात्रा टालना श्रेयकर होगा। धन संबंधी संव्यवहार सोच समझ कर करें। मित्रों से मतभेद होने की संभवना। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें।

मीन :

मन में चल रही उधेडबुन को समाप्त करें। अकारण चिंता से हानि होगी। कार्य में मन नहीं लगेगा। मित्र व अधीनस्थों के सहयोग से व्यापार विस्तार करेंगे। आय बढेगी। परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। 

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

Post Comment

Comment List

Latest News

हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश  हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश 
हनुमानगढ़ जिले में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में...
परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 
फ्रांस: नए सामाजिक सुरक्षा बजट के विरोध में निजी डॉक्टरों की 10 दिनी हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
एसबीआई लाइफ की पहल: उदयन एनजीओ की बच्चियों ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात
हर जिले के 2-2 पीएम श्री विद्यालयों का होगा गहन निरीक्षण : संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे रात्रि प्रवास, शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
असर खबर का : अरु नदी के पैदल पुल की मरम्मत, आवागमन हुआ सुचारू