आज का भविष्यफल     

चंद्रमा मिथुन राषि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:54 बजे।

पौष मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमातिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 13 सूर्य उत्तरायण,षिषिर ऋतु। पूर्णिमा तिथि दोपहर 03:33 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा। आर्द्रा नक्षत्र शाम 05:28 बजे तक तत्पष्चात पुनर्वसु नक्षत्र। ब्रह्म योग प्रात: 09:05 बजे तक तत्पष्चात ऐन्द्र योग। बवकरण दोपहर 03:33 बजे तत्पष्चात बालवकरण। चंद्रमा मिथुन राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:30 बजे। सूर्यास्त शाम 05:54 बजे। 03 जनवरी ईस्वी संवत् 2026।

मेष :

मन के कार्य होने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ उमंग से दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में चल रहा विवाद समाप्त होगा। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार या साझेदारी में लाभ।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। अनर्गल निवेश से हानि उठानी पडेगी। योग्य व गुणी व्यक्ति के परामर्श के बिना कोई बडा निर्णय ना लें। समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा। रूचिपूर्ण कार्यों से मन शांत रहेगा।

Read More आज का भविष्यफल   

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में संतोषप्रद लाभ होगा। सोच समझ कर निवेश करें। साझेदारी में नुकसान की संभावना। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। तीव्र बौद्धिक क्षमता से काम बना लेंगे। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क :

दिन काफी परेशानी भरा है। व्यापार में हानि होने से मन विचलित रहेगा। अनर्गल आरोप प्रत्यारोपों से अपमानित होना पड सकता है। मन को संयमित रखें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। राज्य अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रहें।

सिंह :

दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में चल रही दुविधा समाप्त होगी। व्यवसायिक भाग दौड समाप्त होगी। व्यापार विस्तार होगा। आय बढेगी। उधार दिया धन वसूलेंगे। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। व्यक्तिगत जीवन में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।

कन्या :

आज का दिन शांति से व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में चल रहे विरोध समाप्त होंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ पाएंगे। शिक्षाक्षेत्र से जुडे कार्यों में लाभ होगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

तुला :

दिन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। व्यवसायिक कार्यों में चल रही उलझनें समाप्त होगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। व्यापार में उतार चढाव रहेगा, किन्तु आय बढेगी।

वृश्चिक :

परेशानी भरा दिन है। अकारण विवादों में फंस सकते हैं। परिवार के साथ कहासुनी संभव। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात दिन बना देगी। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि उठानी पडेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी।

धनु :

अनचाही परेशानियों का सामना करना पडेगा। परिवार के किसी वृद्ध के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों व प्रतिस्पर्धियों से जुझना पडेगा। व्यापार में चल रही परेशानी समाप्त होगी किन्तु साझेदारों से धोखा मिलने की संभावना।

मकर :

राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आर्थिक परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है।

कुंभ :

व्यवसायिक वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न होगा। व्यापारिक संबंध संतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। उच्चाधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। धैर्य व संयम रखें। प्रेम संबंधों में समय दें।

मीन :

दिन उत्तम है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रही अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा योग। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में चल रहा गतिरोध समाप्त होगा। आय के साधन बढेंगे।

Related Posts

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
जयपुर के चाकसू में कार और ट्रेलर की टक्कर में मध्य प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ड्राइवर...
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव