आज का भविष्यफल     

चंद्रमा सिंह राषि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:57 बजे।

पौष मास कृष्ण पक्ष पंचमीतिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 17 सूर्य उत्तरायण,षिषिर ऋतु। पंचमी तिथि संपूर्ण दिन।मघा नक्षत्र दोपहर 11:56 बजे तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र। आयुष्मान योग शाम 06:38 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य योग। कौलवकरण शाम 06:37 बजे तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा सिंह राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:32 बजे। सूर्यास्त शाम 05:57 बजे। 07 जनवरी ईस्वी संवत 2026।

मेष :

दिन का प्रारंभ उत्साह व उमंग के साथ होगा। यश प्रतिष्ठा मान सम्मान बढेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय परिवर्तन का मानस है तो टाल दें उचित समय नहीं है। आय सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

भ्रमित करने वाला समय है, स्वयं को संयमित रखें। निजी जीवन व कार्यस्थल में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। जनसंपर्क बढेगा, लोकप्रियता भी बढेगी। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर में शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लाभ मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यक्तिगत जीवन में निर्णय करना मुश्किल होगा। घर परिवार से सामंजस्य नहीं बनेगा। जीवनसाथी से तकरार होगी। मन अस्थिर रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पडेगी। साझेदार या शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। दिन के अंत तक स्थिति आपके नियंत्रण में आएगी।

कर्क :

आज के दिन कार्यभार बढेगा। मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पडेगी। साझेदारों से लाभ होगा। व्यापार विस्तार के लिए प्रयास करेंगे। राज्य पक्ष व अधीनस्थों से सामंजस्य बना कर रखें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। परिवारजन का सहयोग मिलेगा।

सिंह :

बिगडे कार्य बनेंगे। जीवन संघर्ष बढेगा। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बढेगी। विवादों व मुकदमेबाजी से बचें। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। आय में वृद्धि होगी किन्तु व्यय अधिक होने से बचत कम होगी।

कन्या :

संतान के लिए शुभ समय है। संतान की ओर से कोई विशेष सूचना मिलेगी। आर्थिक दबाव रहेगा, धन प्रबंधन के लिए प्रयास सफल रहेंगे। व्यक्तिगत व व्यवसायिक संबंधों में वैचारिक मतभेद समाप्त होने से मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

तुला :

मन प्रफुल्लित रहेगा। उत्साह व साहस से बिगडे कार्य बना लेंगे। व्यवसायिक संबंध बढेंगे। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य संबंधों में चल रही खटास समाप्त होगी। संतान के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक :

व्यक्तिगत तौर पर मन अशांत रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्रों में नए अवसर हाथ आऐंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय पक्ष का होगा। लंबे समय से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। कानूनी व पंचायती मामलों में सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नए रिश्तों को लेकर सावधान रहें।

धनु :

सरकारी कार्यों में चल रही अडचनें समाप्त होंगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। योजनाएं गति पकडेंगी। नए मित्रों से सावधान रहें। व्यापारिक यात्राएं संभव। भूमि भवन क्रय का योग। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे।

मकर :

लंबे समय से जिस कार्य के पूर्ण होने का इंतजार था वह पूर्ण होने का समय है। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के  नए अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आय व्यय समय रहने से बचत कम।

कुंभ :

कठिन समय है, मित्रों व पडोसियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में विरोधाभास झेलना पड सकता है। अकारण विवाद संभव। कार्यक्षेत्र में चल रहा विवाद समाप्त होगा। साझेदारों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मुकदमेबाजी से छुटकारा मिलेगा।

मीन :

कार्य विस्तार में आ रही बाधा समाप्त होगी। मेहनत का समय है। आय बढाने के लिए किये प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। परिवार व मौज मस्ती में खर्च बढेगा। व्यावसायिक भागीदारियां लाभ देंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। नीति विरूद्ध किये कार्यों का परिणाम परेशानी भरा रहेगा।

Related Posts

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला