आज का भविष्यफल     

राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:58 बजे।

पौष मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 18 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। षष्ठी तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12:24 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र। सौभाग्य योग शाम 05:25 बजे तक तत्पश्चात शोभन योग। गरकरण शाम 06:34 बजे तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा कन्या राशि में शाम 06:34 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 05:58 बजे। 08 जनवरी ईस्वी संवत 2026।

मेष :

आज के दिन आर्थिक लाभ होगा। सरकारी पक्ष से चल रही कशमकश समाप्त होगी। कारोबार को लेकर बनी चिंता का अंत होगा। छोटे भाई बहिनों से लाभ। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। लंबे समय से अटके विवादों का निवारण होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल  

पिता के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन में व्यय होगा। खान पान का ध्यान रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पडेगा। व्यापारिक यात्राएं संभव। धर्मकर्म में रूचि बढेगी। व्यापार विस्तार होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। किसी समारोह या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मौज मस्ती में दिन व्यतीत होगा। धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। साझेदारों के दखल से व्यापार को नुकसान संभव। गुप्त धन प्राप्त होगा।

कर्क :

परिवार व व्यवसाय में तालमेल बैठाकर चलें, दिन शांति से व्यतीत होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ, व्यापार विस्तार। निवेश के लिए कपडे के व्यापार में मुनाफा होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भ्रमण का योग। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा।

सिंह :

स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी झेलनी पड सकती है। आलस्य के कारण व्यापार में नुकसान उठाना पडेगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए शुभ समय। पशुओं से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। साझेदारी सोच समझकर करें अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं।

कन्या :

मनोरंजन में समय व्यर्थ ना करें। अच्छा समय प्रतिक्षा कर रहा है। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का समय है। उच्चाधिकारियों को प्रभावित कर लाभ उठाएंगे। व्यापार विस्तार होगा, नया व्यापार प्रारंभ करेगे। आर्थिक प्रबंधन उच्च श्रेणी का होगा। विरोधियों व पडोस से सावधान रहें।

तुला :

खर्च नियंत्रण करने का प्रयास सफल रहेगा। भविष्य के लिए बचत कर लेंगे। शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने की योजना लाभ देगी। व्यापार सामान्य रहेगा। अधीनस्थों के लिए समर्पण भविष्य के लिए बेहतर अवसर बनाएगा। दाम्पत्य संबंधों में प्रगाढता आएगी।

वृश्चिक :

संतान की शिक्षा को लेकर सजग रहें। प्रतियोगी परीक्षा में संतान विशिष्ठ प्रदर्शन करेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। लंबे समय से बने पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी।

धनु :

सरकारी कार्यों में चल रही अडचनें समाप्त होंगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। योजनाएं गति पकडेंगी। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। भूमि संबंधी विवाद समाप्त होंगे। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर :

विदेश में रह रहे परिजनों को लेकर चिंता बनेगी। राज्य पक्ष से मदद ना मिलने से परेशान रहेंगे। उच्चाधिकारियों का व्यवहार क्रूर रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक मेल मिलाप व्यस्त रखेगा। सामाजिक छवि सुदृढ होगी। भूमि व भवन कार्यों के लिए पर्याप्त धन जुटा लेंगे।

कुंभ :

कार्यक्षेत्र में स्वयं को असहाय महसूस करेंगे। निर्णय लेने में अक्षम रहेंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर रहेंगे। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। मुकदमेबाजी से छुटकारा मिलेगा। नए मित्र बनेंगे।

मीन :

स्वास्थ्य सामान्य। परिवार व मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, खर्च बढेगा। व्यावसायिक भागीदारियां लाभ देंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। नीति विरूद्ध कार्य करने से बचें। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब