आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 05:59 बजे
विशेष श्री रामानन्दाचार्य जयंती।
पौष मास कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 19 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। सप्तमी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 01:41 बजे तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र। शोभन योग शाम 04:55 बजे तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग। विष्ठीकरण शाम 07:40 बजे तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कन्या राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 05:59 बजे। 09 जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष श्री रामानन्दाचार्य जयंती।
मेष :
कार्यों में बाधाएं, बनते कार्य बिगडने से मन अशांत रहेगा। व्यापार, कार्यक्षेत्र में पूर्ण कौशल का प्रदर्शन करने पर आंशिक सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में भी परेशान होना पडेगा। दिन के अंत तक कुछ राहत प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृष :
आय के साधन बढेंगे किन्तु व्यय भी उसी अनुपात में बढेगा। आप द्वारा पूर्व में किये कुछ कार्यों से परेशानी से राहत प्राप्त होगी। कार्यप्रणाली में परिवर्तन कर पूर्ण कार्य क्षमता से कार्य करें, सफलता प्राप्त होगी। शत्रु प्रबल होंगे किन्तु हानि नहीं पहुंचा सकेंगे।
मिथुन :
मानसिक चिंता रहेगी साथ ही स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। व्यावसायिक यात्राएं संभव। आर्थिक रूप से लाभ होगा, जीवनसाथी की तरक्की के लिए अथक प्रयास करने पड़ेगे। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। कानूनी मामलों में सलाह मशविरा लेना आवश्यक है।
कर्क :
किसी प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे। कानूनी मामले पक्ष में निर्णित होंगे। व्यापार बढेगा, आर्थिक रूप से लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में समझौता संभव। संपत्ति विवाद पक्ष में हल होगा। ऋण चुकेगा, उधारी वसूलेंगे। व्यवसायिक यात्रा का पूर्ण लाभ होगा।
सिंह :
संतान संबंधी समस्याओं से परेशान रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में तनाव रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, येनकेन प्रकारेण कार्य बनाने की चाह से शत्रु बढेंगे। भूमि भवन संबंधी मामलों में निर्णय लेने से पूर्व सजग रहें। भाई बहिनों के लिए समय श्रेष्ठ है।
कन्या :
दिन के प्रारंभ में कुछ परेशानी का सामना करना पडेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे व्यवधान अपनी कार्यशैली से दूर करेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे किन्तु अतिरिक्त आय के लिए जतन करेंगे। विवादों का निस्तारण होगा। शत्रु परास्त होंगे। वाहन, भूमि व भवन का सुख मिलेगा।
तुला :
लाभ बढने से अहंकारी होने की संभावना। स्वभाव, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार विस्तार होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपसे विपरित चल रहे लोगों को भी आपके नियंत्रण में रहना पडेगा। भागीदारी बढने से कार्य विस्तार होगा। मान प्रतिष्ठा बढेगी।
वृश्चिक :
लोगों का सहयोग बढेगा। कार्य पूर्ण होंगे। कार्य की अधिकता के साथ आय में भी वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खानपान में सावधानी बरतें। मान प्रतिष्ठा बढेंगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बढेंगी। भाई बहिनों का सहयोग मिलेगा, किन्तु भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
धनु :
कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। अधीनस्थों व भागीदारों के भरोसे कार्य छोडने से हानि की संभावना। पूर्व से चल रहा आर्थिक दबाव अब कम होगा। संतान की समस्याओं का निस्तारण होगा। खर्च कम होंगे। क्रोध व वाणी को नियंत्रित करना आवश्यक है।
मकर :
सावधानी से समय व्यतीत करें। कानूनी मामलों में उलझना ठीक नहीं। मातृपक्ष को कष्ट संभव। भूमि भवन के मामले गति पकडेंगे किन्तु वाहन सुख में कमी आएगी। खर्च बढेगा। अनावश्यक वस्तुओं का क्रय भविष्य में नुकसान देगा। भाई बहिनों के लिए शुभ समय।
कुंभ :
दिन का प्रांरभ समस्याओं के साथ होगा किन्तु समय के साथ समस्याओं का समाधान होता जाएगा। आर्थिक लाभ अचानक बढेगा किन्तु अनावश्यक खर्च भी बढेगा। स्त्री वर्ग के लिए कार्य व्यवसाय में उन्नति का योग। धैर्य के साथ समय व्यतीत करें।
मीन :
प्रतिष्ठा व प्रभाव में वृद्धि होगी। नए संगठन का प्रारंभ या नए संगठन से जुडने का मानस है तो समय उत्तम है। गर्भवती महिलाओं के लिए समय उत्तम है, स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण होंगे।

Comment List