आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:01 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष स्वामी विवेकानन्द जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस।

पौष मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 22 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। नवमी तिथि दोपहर 12:43 बजे तक तत्पश्चात दशमी। स्वाति नक्षत्र रात्रि 09:05 बजे तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र। घृति योग शाम 06:12 बजे तक तत्पश्चात शूल योग। गरकरण दोपहर 12:43 बजे तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:01 बजे। 12 जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष स्वामी विवेकानन्द जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस।

मेष :

आजीविका को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। आय के साधन बढेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। साझेदारों के सहयोग से व्यवसाय विस्तार करेंगे। अधीनस्थों से सावधान रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। पडोस या मित्रों से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय विस्तार होगा। नया व्यवसाय प्रारंभ करने का समय है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

पुश्तैनी विवादों को लेकर परेशानी का सामना करना पडेगा। परिवार में कलह का वातावरण होने से मन विचलित रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बढेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों व साझेदारों के सहयोग से समस्याओं का निस्तारण कर लेंगे।

कर्क :

मन में चल रहा निराशा का भाव अब समाप्त होगा। प्रसन्नता के साथ दिन प्रारंभ होगा। मन शांत रहेगा। परिवार के साथ चल रहे विवाद समाप्त होंगे। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों या परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी।

सिंह :

उत्साह के साथ दिन का आरंभ होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पडेगा।

कन्या :

परिश्रम भरा दिन है। परिश्रम के अनुसार परिणाम, लाभ व श्रेय न मिलने से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से कहासुनी संभव। संतान का स्नेह मिलेगा। रिश्तेदारों से विवाद संभव। आय सामान्य रहेगी। अटका धन प्राप्त होने से मन शांत होगा। निर्माण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला :

दिन का प्रारंभ विरोध, कहासुनी, तकरार के साथ होगा। दिन के अंत तक सब सामान्य होने से मन शांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से कार्य समय पर पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता दूर होगी। खानपान में सावधानी बरतें। व्यवसाय विस्तार होगा।

वृश्चिक :

व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण मन विचलित रहेगा। भागीदारों अधीनस्थों या सहयोगियों पर विश्वास करने का प्रयास करें। समय पक्ष का है, सफलता प्राप्त होगी। भूमि भवन वाहन क्रय करने का मानस है तो समय ठीक है। अनजाने में विवादों से रूबरू होना पड़ेगा किन्तु चरित्र स्वच्छ रहेगा।

धनु :

व्यवसाय पर चल रहा दबाव अब कम होने लगेगा। प्रतियोगियों व शत्रुाओं की ओर से आ रहा व्यवधान समाप्त होने लगेगा। कारोबार में उन्नति होने लगेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अचानक धन लाभ होगा। धर्मकर्म में रूचि बढेगी। स्वयं के मकान के लिए प्रयासरत हैं तो योजना पूर्ण होने का समय है।

मकर :

संघर्ष का समय है। पुराने विवाद निपटाएंगे तो नए विवाद सिर उठाने लगेंगे। तनाव बढने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सावधान रहें। मातृपक्ष के लोगों से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। भूमि भवन के मामलों में सावधानी आवश्यक है।

कुंभ :

नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। विवादों का निस्तारण होने से चैन की सांस लेंगे। आय बढाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में अटके सौदे लाभ के साथ पूर्ण होंगे। साझेदारों के साथ नया व्यवसाय करने से बचें। अधीनस्थों पर नियंत्रण आवश्यक है। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

मीन :

दूरस्थ यात्राओं से बचें। व्यवसाय को लेकर बनी चिंता अब समाप्त होगी। पशुओं दवाओं में निवेश लाभ देगा। नया कार्य प्रारंभ करने से पहले बुजूर्गों से विचार विमर्श अवश्य करें। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को सम्मान दें। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य