आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:04 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि।

पौष मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 26 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। त्रयोदषी तिथि रात्रि 11:11 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दषी। मूल नक्षत्र संपूर्ण दिन। ध्रुव योग रात्रि 09:06 बजे तक तत्पश्चात व्याघात योग। गरकरण प्रात: 09:22 बजे तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:04 बजे। 16 जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि।

मेष :

आज का दिन शुभ है। थोडी बहुत परेषानी के अतिरिक्त समय पक्ष का है। धन प्राप्ति का योग है। उधारी वसूलने का समय है। ऋण की आवष्यक्ता है तो प्रबंध हो जाएगा। परिवार में कहासुनी होने की भी संभावना है। भूमि भवन क्रय करने का मानस है तो समय पक्ष का है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रिश्ते बनाने में सावधानी बरतना आवष्यक है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। संतान की ओर से चल रही परेशानी का अंत होगा। जीवन स्थिरता की ओर बढेगा। लंबी यात्रा का योग है। व्यापार को लेकर बनी असमंजस की स्थिति में सुधार होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

दिन उत्तम है, आपकी सृजनषीलता से आपके कार्यों में सुधार होगा। उच्चाधिकारियों से प्रषंसा प्राप्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से बिगडे कार्य बनेंगे। असाधारण आय प्राप्त होगी। पुराने रिष्तों में आई खटास दूर होगी। वृद्ध व राजपुरूषों से संपर्क बढेगा।  व्यापार विस्तार या परिवर्तन का मानस है, तो समय उत्तम है।

कर्क :

आपके कार्य से ईर्ष्या करने वालों की पहचान होगी। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन व खनिज के क्षेत्रों में निवेष से लाभ प्राप्त होगा। समस्याओं का स्वत: निस्तारण हो जाएगा। व्यापार विस्तार होगा। आय के नए साधन तलाषेंगे। संतान के लिए समय विषेष अनुकूल है।

सिंह :

आज का दिन विवादों से जुडा रहेगा। अकारण विवादों से घिरे रहेंगे। परिवार से कहासुनी संभव। जिनसे उधारी वसूलनी है वह आंख दिखाएंगे। भू संपत्ति विवाद यथावत होने से मन खिन्न रहेगा। नई नई योजनाएं बनाऐंगे। आय व्यय में सामंजस्य बनाना मुश्किल होगा।

कन्या :

परिवार के साथ दूरस्थ यात्राओं का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना आवश्यक है। व्यापार में सुधार की स्थिति आएगी। साझेदारों से फायदा मिलेगा। अकारण बनी विवादों की स्थिति अब समाप्त होगी।

तुला :

आर्थिक रूप से समय पक्ष का है। रूका पैसा प्राप्त होगा। अर्थ प्रबंधन के लिए किए उपाय अब सफल होने लगेंगे। गृह क्लेष समाप्त होगी। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेषा को पदोन्नति का योग। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। संतान सुख मिलेगा।

वृश्चिक :

छोटी मोटी बातों को छोड दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संतान की ओर से कोई समस्या सामने आ सकती है। अकारण बनी विवादों की स्थिति पक्ष में हल होगी। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

धनु :

कार्य क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। संतान के लिए शुभ समय है। उच्च षिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो समय उत्तम है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से चल रही परेषानियों का अंत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। उच्चाधिकारियों से बनाकर चलें, पदोन्नति के योग हैं।

मकर :

आय व्यय की स्थिति समान रहेगी। बचत करने के लिए अथक प्रयास करने होंगे। मन अषांत रहेगा। परिवार के लिए समय निकालें अन्यथा विवादों का सामना करना पडेगा। पडोस या मित्रों से सहयोग मिलेगा किन्तु वाणी को नियंत्रित रखना आवष्यक है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

कुंभ :

सार्वजनिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। व्यवसाय में आ रही अडचनें अब समाप्त होंगी। कार्य में रूचि बनाए रखें, पलायनवृति से नुकसान उठाना पड सकता है। धन प्रबंधन के लिए प्रयास अब सफल होंगे। मार्केटिंग के कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

मीन :

व्यवसाय की चिंता दूर होगी। धर्म में रूचि बढेगी। सुख के साधनों पर व्यय से बचें। अपने साथी को सम्मान दें। नया कार्य प्रारंभ करने से पहले विचार विमर्श अवश्य करें। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान सम्मान प्राप्त करेंगे।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी