आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:06 बजे
विशेष गुप्त नवरात्रि प्रारंभ।
पौष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 29 सूर्य उत्तरायण, षिषिर ऋतु। प्रतिपदा तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराषाढा नक्षत्र प्रात: 11:52 बजे तक तत्पष्चात श्रवण। वज्र योग रात्रि 08:45 बजे तक तत्पश्चात सिद्धि योग। किस्तुध्नकरण दोपहर 01:52 बजे तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा मकर राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:06 बजे। 19 जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष गुप्त नवरात्रि प्रारंभ।
मेष :
आज दिन शुभ है। मनवांचित सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नये भवन, वाहन का सुख मिलेगा। परिवार के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के भाग्य वृद्धि का योग। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धन की आवक बनी रहेगी।
वृष :
व्यापार विस्तार होगा, नए व्यापार को प्रारंभ करना चाहते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। गृह क्लेश समाप्त होंगे। धन संचय नहीं होने से मन अकारण विचलित हो सकता है। ऋण लेने के लिए परेशान होना पडेÞगा। खनिज, भूमि, खाद्य पदार्थों में निवेश से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी व बहिन से मनमुटाव संभव।
मिथुन :
लंबे समय से जिस कार्य के पूर्ण होने का इंतजार था वह कार्य अचानक पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा को लेकर चर्चा का विषय बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। पशुओं से सावधान रहें। परिवार को समय दें।
कर्क :
नवनिर्माण के कार्य में लाभ। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। भूमि भवन या संपत्ति विवादों में समझौता करना उचित रहेगा। गृह कलह समाप्त होगी। व्यापार विस्तार के लिए किये प्रयास सफल होंगे। गत दिनों से चल रहा तनाव अब समाप्त होगा। नौकरी पेषा को पदोन्नति का योग है।
सिंह :
कार्य विस्तार से स्वयं को सुदृढ स्थिति में पायेंगे। आय की स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। इलेक्ट्रानिक या विद्युत के कार्यों से जुडे लोगों को अप्रत्याषित लाभ होगा। जीवन में चल रही असमंजस की स्थिति अब स्पष्ट होगी। धन को लेकर किये संपूर्ण प्रयास अब अपना फल देने लगे हैं।
कन्या :
अविवाहितों या नौकरीपेषा के लिए दिन शुभ फलदायक है। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। जिन स्थानों से अकारण ना सुनी हो वह भी आपके पक्ष में खडे रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढता के साथ नए रिश्ते बनने का समय है। स्थानान्तरण के साथ पदोन्नति का समय है।
तुला :
परिवार का साथ मिलेगा। नया कारोबार प्रारंभ करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। संतान की सलाह से कार्य विस्तार में लाभ होगा। धन संबंधी परेषानी का अंत होगा। विवादों से मुक्ति मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढेगी।
वृश्चिक :
आज का दिन विषमताओं भरा रहेगा। दिन की शुरूआत आलस्य व मानसिक चिंताओं के साथ होगी। पारिवारिक विवादों से मन खिन्न रहेगा। धन की कमी से स्वयं को असहाय महसूस करेंगे, किन्तु कार्य पूर्ण होते रहेंगे। व्यापार में विस्तार होगा।
धनु :
महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर आलस्य दिखाना ठीक नहीं है। परिणामों की चिंता किये बिना कार्य पूर्ण करें। भविष्य में आपके लिए सफलता इंतजार कर रही है। संतान पक्ष की ओर से किये गए कार्यों की सराहना प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि से स्वयं की प्रतिष्ठा बढवाएंगे।
मकर :
आप के द्वारा किये गए कार्य दूसरों के लिए मिसाल हैं, स्वयं को कमतर महसूस करना छोड़ दें। व्यापार विस्तार होगा किन्तु प्रतियोगियों के कारण स्वयं को असहज महसूस करेंगे। अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान के लिए सकारात्मक समय है।
कुंभ :
अनिष्चित्ताओं भरा समय है। एक पल में हानि तो एक पल में लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार में चल रही मंदी का दौर समाप्त होगा। आय में बढोत्तरी होगी। गृह क्लेष समाप्त होगी, किन्तु जीवनसाथी से अनबन के कारण मन विचलित रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मीन :
लंबी यात्रा के बाद सुकून से बैठने का समय है। व्यवसाय में चल रही मंदी आपकी कार्यकुषलता से सकारात्मक परिणाम लाएगी। आय में वृद्धि होगी। नया व्यापार प्रारंभ करने का मानस है तो समय शुभ है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Comment List