आज का भविष्यफल
चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 06:07 बजे।
पौष मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 30 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। द्वितीया तिथि संपूर्ण दिन। श्रवण नक्षत्र दोपहर 01:07 बजे तक तत्पष्चात घनिष्ठा। सिद्धि योग रात्रि 08:00 बजे तक तत्पश्चात व्यतिपात योग। बालवकरण दोपहर 02:34 बजे तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:30 बजे। सूर्यास्त शाम 06:07 बजे। 20 जनवरी ईस्वी संवत 2026।
मेष :
सावधान रहने का समय है। व्यापार, व्यवसाय में सावधानी बरतना आवष्यक है। अधीनस्थों के भरोसे कार्य छोडने से नुकसान उठाना पडेगा। साझेदारों से सावधान रहें। पारिवारिक विवादों को समझौते से हल करना समझदारी है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेषानी बनेगी।
वृष :
भोग विलासिता के साधनों पर खर्च बढेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। परिवार के लिए समय निकालें, अन्यथा विवादों का सामना करना पडेगा। व्यापार विस्तार के लिए धन का प्रबंध हो जाएगा। आजीविका के लिए विदेष यात्रा संभव। संतान से विवाद बढेंगे।
मिथुन :
अनर्गल विवादों का पटाक्षेप होगा। कानूनी विवादों में सफलता प्राप्त होगी। मन शांत रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यदि संतान व्यापार करती है तो लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन प्रबंधन के लिए किये प्रयास सफल होंगे।
कर्क :
पुराने विवादों का आज अंत होगा। आरोप प्रत्यारोप से बचें। पारिवारिक मामलों में समझौता करना ठीक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। खनिज पदार्थों का व्यापार लाभ देगा। पशुओं से सावधानी आवष्यक। भूमि, भवन, वाहन सुख मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही तकरार समाप्त होगी।
सिंह :
भवन निर्माण करने या कराने का ठीक समय है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। संतान की पदोन्नति संभव। अर्थ लाभ के लिए कार्य अब सकारात्मक परिणाम देंगे। सामाजिक स्तर पर विवाद हो सकते हैं। आषाजनक लाभ नहीं होने से मन व्याकूल हो सकता है।
कन्या :
प्रतियोगियों के कारण व्यापार में हानि संभव। मन का स्थिर रखें। व्यर्थ विवादों से बचें। अकारण आरोप प्रत्यारोपों के कारण विवाद बढ सकते हैं। आय को लेकर लंबे समय से चल रही परेषानी का अब अंत होगा। मित्रों व परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर वर्चस्व बना लेंगे।
तुला :
निजी जीवन में चल रही उथल पुथल से परिवार को विचलित ना करें। मन को स्थिर रखें। समस्याओं का समाधान संभव है। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। नया कारोबार प्रारंभ करेंगे। कार्यस्थल पर तनाव का माहौल बन सकता है। प्रतियोगियों व उच्चाधिकारियों से बना कर रखें।
वृश्चिक :
लंबे समय से चल रही परेषानी का अब अंत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा किन्तु परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। पडोस के अकारण विवाद संभव। संतान के आचरण से परेषानी होगी। कानूनी मामले पक्ष में निर्णित होंगे। धन को लेकर चल रही परेषानी समाप्त होगी।
धनु :
मान मनुहार के बाद होने वाले कार्य अब सरलता से पूर्ण होंगे। मान प्रतिष्ठा बढेगी। रिष्तेदारों व मित्रों से सहयोग मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। पदोन्नति के लिए समय है, व्यर्थ परेषान होना उचित नहीं। सामाजिक स्तर पर किसी विवाद को सुलझाऐंगे। व्यापार में प्रतियोगियों को परास्त करेंगे।
मकर :
समय थोडा परेषानी भरा है। खान पान पर नियंत्रण रखें। विवादों से बचें। प्रेम संबंधों में कटूता संभव। भोग विलासिता छोड कार्य पर ध्यान देना आवष्यक है। व्यवसाय में चल रही प्रतियोगिता से स्वयं को बाहर करें, अन्यथा शत्रु की संख्या बढेगी। आय की स्थिति सामान्य रहेगी।
कुंभ :
विषम परिस्थितियों में स्वयं को साबित करेंगे। बिगडे कार्य सुलझा लेंगे। आर्थिक रूप से बनी समस्या का निवारण होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। सौंदर्य प्रसाधनों में निवेष से लाभ। महिलाओं के लिए समय खास है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
मीन :
कारोबार को लेकर लंबी दूरी की यात्रा संभव। वाहन सुख प्राप्त होगा। भवन निर्माण का मानस है तो टाल दें। अनर्गल खर्च से बचें। अपनी कार्यषैली से बिगडे कार्य बना लेंगे किन्तु धन संबंधी समस्याओं का समाधान मुष्किल होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी।

Comment List