आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:08 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष गौरी तृतीया, मुस्लिम माह शाबान प्रारंभ।

माघ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 08 शाबान 01 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। तृतीया तिथि संपूर्ण दिन। घनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 01:08 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा। व्यतिपात योग शाम 06:58 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग। तैतिलकरण दोपहर 02:44 बजे तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:30 बजे। सूर्यास्त शाम 06:08 बजे। 21 जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष गौरी तृतीया, मुस्लिम माह शाबान प्रारंभ।

मेष :

विषम परिस्थितियों में भी स्वयं को मजबूत रखेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। तय समय में पारिवारिक फैसले होने से मन शांत रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार अनुकूल रहेगा। मौसमी बीमारियों का सामना करना पड सकता है। शासकीय कार्यों में मदद मिलेगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

समय अनुकूल है। विवादों का निस्तारण होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। लंबे समय से अटकी सफलता प्राप्त होगी। भागीदारी के कार्यों में सावधानी आवष्यक है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पडेगा। आर्थिक समस्या के कारण आपके कार्य अटकेंगे नहीं।

Read More आज का भविष्यफल

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

समय अनिष्चित्ता भरा है। विवादों का अंत नहीं होगा। अकारण ही विवादों से घिरे रहेंगे। सामाजिक कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। गृह क्लेष से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी से अनबन संभव। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी।

कर्क :

समय पक्ष का है। भूमि भवन, संपत्ति हेतु लिए निर्णय अब परिणाम देने लगेंगे। आय को लेकर परेषान होने की आवष्यकता नहीं है। विभिन्न स्त्रोतों से आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी समस्त क्षमताओं से कार्य करेंगे, जिसके परिणाम भी लाभदायक आएंगे। यात्राओं का योग है।

सिंह :

आध्यात्म की ओर रूचि बढेगी। परिवार को कम समय देंगे, जिससे विवाद बढेंगे। अकारण मित्रों से कटूता संभव। भूमि भवन में किया निवेष आषा के अनुरूप परिणाम नहीं देगा। व्यापार को लेकर सजग रहेंगे। षिक्षा, पर्यटन व पर्यावरण में किया निवेष भविष्य में लाभ देगा।

कन्या :

संतान के भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। भविष्य के लिए धन संचय आवष्यक है। आय के साधन बढेंगे। भूमि, भवन, निर्माण में किया निवेष अब लाभ देने लगेगा। माता पिता की सेवा करें, उनसे सलाह मषविरा लें। प्रेम संबंधों को नए रिष्ते में बदलेंगे।

तुला :

विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा में बढेगा। मित्रों के सहयोग से अटके कार्य पूर्ण होंगे। मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन के स्त्रोत बढेंगे। सौंदर्य प्रसाधनों में निवेश से लाभ। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक :

व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद से मानसिक परेशानी रहेगी। आय व व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। पुरानी उधारी वसूलेंगे। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें, धोखा व विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु :

दिन शुभ है। विद्यार्थी वर्ग को उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता रहेगी, परिवार को समय नहीं दे पाने से मन परेषान होगा। व्यापारी वर्ग नए क्षेत्र में व्यापार विस्तार की योजना बना सकता है। साझेदारी में किये कार्य भविष्य में लाभ देंगे।

मकर :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। समय शांति से व्यतीत करें। व्यापार में हानि से अधीर होने की आवष्यकता नहीं है। आय के अन्य स्त्रोंतों बढेंगे। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षकों की नाराजगी झेलनी पड सकती है। उच्च षिक्षा के योग। जीवनसाथी व परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

आज का दिन संभल कर व्यतीत करें। मित्रों से कहासुनी संभव। कानूनी मामलों में उलझना पड सकता है। व्यापार विस्तार की नीति से बचें। अनर्गल व्यवहार से हानि संभव। अधीनस्थों व साझेदारों से धोखा मिल सकता है। दिन के अंत तक परेषानियों का सामना करना पडेगा।

मीन :

आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय व्यय बराबर रहेगा, किन्तु उधारी वसूलकर धन संग्रह बढा लेंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा। नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है, उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,