आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:10 बजे
विशेष वसंत पंचमी, सरस्वती जयंती, नेताजी सुभाष चंद बोस जयंती।
माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 08 शाबान 03 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। पंचमी तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02:33 बजे तक तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद। परिध योग दोपहर 09:59 बजे तक तत्पश्चात विष योग। बवकरण दोपहर 02:11 बजे तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा मीन राशि में प्रात: 08:34 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:30 बजे। सूर्यास्त शाम 06:10 बजे। 23 जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष वसंत पंचमी, सरस्वती जयंती, नेताजी सुभाष चंद बोस जयंती।
मेष :
कल किये कार्य का परिणाम आज भी मिलेगा। संतान के साथ संबंध सुधरेंगे। कष्टों का निवारण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सफलता के मद में चूर रहेंगे। मन में शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। व्यापार विस्तार की नीति अपनाऐंगे। आय बढाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
वृष :
खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। खर्च से मानसिक अषांति रहेगी। संतान को रोजगार में लाभ होगा। व्यवसाय को बढाने का प्रयास करेंगे, अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धा में लाभ मिलेगा। व्यापार को लेकर जनसंपर्क बढने से व्यस्त रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन :
व्यापार या प्रतिद्वंद्वी से बिगडे कार्य सुधरना प्रारंभ होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। परिवार में वातावरण सौम्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यषैली से सभी प्रभावित रहेंगे। सर्वत्र प्रषंसा के पात्र बनेंगे। संतान के भविष्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।
कर्क :
गत दिनों से चल रही धन की समस्या का अब निस्तारण होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से अटकी उधारी वसूलेंगे। व्यापारिक संबंधों में मधुरता आएगी। प्रतिद्वंद्वी नतमस्तक होंगे। कठोर परिश्रम का लाभ मिलने लगेगा, परिश्रम करते रहें। जीवनसाथी से तकरार संभव।
सिंह :
पदोन्नति होगी, आय बढेगी। सरकार का सहयोग मिलेगा। अकारण लिया ऋण चुकाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर बनी परेषानी दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी या शत्रु से अकारण विवाद संभव। संपत्ति विवाद का निस्तारण होगा। साझेदारों से चल रहा विवाद समाप्त होगा। सोचे गए कार्यों को समय पर पूर्ण करें।
कन्या :
छोटी मोटी परेषानी के अतिरिक्त दिन ठीक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे। धन संबंधी मामलों में चल रही परेषानी समाप्त होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। भ्रमण व धर्मकर्म में रूचि बढेगी। नौकरीपेषा कार्य भार से व्यस्त रहेंगे।
तुला :
धन प्राप्ति के लिए मषक्कत करनी पडेगी। व्यापार विस्तार के लिए साझेदारों व अधीनस्थों का सहयोग आवष्यक होगा। अथक परिश्रम के पश्चात अल्प लाभ से मन व्यथित रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। अकारण विवाद संभव।
वृश्चिक :
अटके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। भवन, वाहन व संपत्ति प्राप्ति का योग। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। अत्यधिक भागदौड से थकान अनुभव करेंगे। आलस्य के कारण कार्य पर ध्यान कम रहेगा। मन में उमंग रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य संभव। छोटी बहिन के प्रति समर्पित रहेंगे।
धनु :
सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। समाज उत्थान के कार्यों से मान प्रतिष्ठा बढेगी। नौकरीपेषा के लिए समय उत्तम है, आय बढेगी। कार्यस्थल पर चल रहे विवाद समाप्त होंगे। विवाह संबंधों आदि में सावधानी बरतना आवष्यक है। व्यापार विस्तार होगा किन्तु अत्यधिक खर्च से बचत कम रहेगी।
मकर :
अविवाहितों व बेरोजगारों के लिए समय उत्तम है। नौकरी व विवाह प्रस्ताव प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। परेषानियों का अंत होगा। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। कार्य गति पकडेंगे किन्तु अधीनस्थों व साझेदारों से सावधान रहना आवष्यक है। लाभ हानि को लेकर मन में संषय की स्थिति रहेगी।
कुंभ :
दिन का प्रारंभ शुभ समाचार से होगा, पूरा दिन आनन्द में व्यतीत होगा। अकारण उपजे विवाद स्वत: शांत हो जाएंगे। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक मामलों में दूसरों के दखल को बंद करें। संतान की ओर ध्यान देना आवष्यक है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार को समय दें।
मीन :
परिवार में किसी वृद्ध को नेत्र या अस्थि रोग की परेषानी संभव। कार्यस्थल पर उपजे विवादों को स्वयं की वाकपटुता से निस्तारित करेंगे। प्रतिद्वंद्वी मान प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। धन प्रबंधन को लेकर आष्वस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

Comment List