आज का भविष्यफल     

चंद्रमा मीन राषि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:10 बजे।

माघ मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 08 शाबान 04 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। षष्ठी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02:16 बजे तक तत्पश्चात रेवती। शिव योग दोपहर 02:02 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध योग। कौलवकरण दोपहर 01:17 बजे तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मीन राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:30 बजे। सूर्यास्त शाम 06:10 बजे। 24 जनवरी ईस्वी संवत 2026।

मेष :

परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत करेंगे। भाई के साथ नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। कार्यस्थल पर स्वयं को विवादों से घिरा पाऐंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग ना के बराबर रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजना को ड्राप करना ठीक रहेगा। विदेशी रोजगार में सावधानी बरतें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

आर्थिक तंगी का सामना करना पडेगा। अकारण धन व्यय से मन अषांत रहेगा। व्यवसाय में भागीदारियां  सफल रहेंगी किन्तु साधारण मतभेदों के कारण लाभ प्राप्त करने में असफल रहेंगे। रोजगार की तलाष पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्षित करने में सफल रहेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आजीविका क्षेत्र में कार्य का दबाव रहेगा, मन को शांत रखें। अनर्गल प्रपंचों में फंसने से बचें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के लिए अथक प्रयास करेंगे, साझेदारों की उपेक्षा से मन व्यथित हो सकता है। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

कर्क :

वैवाहिक संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। भूमि भवन के संबंध में किसी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह मषविरा अवष्य करें। वाहन क्रय करने का मानस बन सकता है। व्यापार विस्तार होगा।

सिंह :

व्यवसाय को लेकर बनी चिंता का समाधान होगा। व्यापार विस्तार के लिए प्रयासरत रहेंगे। विदेषी व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। भूमि, भवन, संपत्ति क्रय करने का मानस है तो समय ठीक है। कागजी कार्यवाही में सावधानी रखना आवष्यक है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

कन्या :

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रषंसा के पात्र बनेंगे। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मान सम्मान बढेगा। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। रीति नीति की प्रशंसा होगी। नौकरीपेषा को प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।बाहर जाने का योग है।

तुला :

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। नया व्यापार प्रारंभ करने का श्रेष्ठ समय है। आय को लेकर बनी असमंजस की स्थिति में सुधार होगा। बेवजह की चिंता के कारण आप स्वयं का समय नष्ट करेंगे। शेयर बाजार या लाटरी में निवेश से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

आज कर दिन संभल कर व्यतीत करें। शत्रु या व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी समस्या खडी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में कटूता आने से मानसिक परेषानी का सामना करना पड़ेगा।

धनु :

आज का समय सामान्य है। गत दिनों आई परेषानी का आज अंत होगा। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलने से खुषी मिलेगी। साझेदारों द्वारा किया निवेष लाभ देगा। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा।

मकर :

परिवारजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता समाप्त होगी। गत दिनों हुई आय की हानि की भरपाई कर लेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख मिलेगा। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। अनर्गल कार्यों में व्यर्थ किये समय को लेकर बाद में पछताना पड सकता है। नया व्यापार प्रारंभ करने का मानस बन सकता है। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना।

मीन :

आय के साधन बढेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। व्यापार में संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर नई योजना बनने की संभावना। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी।

Related Posts

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना