आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:22 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष सीताष्टमी।

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 08 शाबान 20 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। अष्टमी तिथि संपूर्ण दिन। विशाखा नक्षत्र संपूर्ण दिन। वृद्धि योग संपूर्ण दिन। बालवकरण शाम 06:13 बजे तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:22 बजे। सूर्यास्त शाम 06:22 बजे। 09 फरवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष सीताष्टमी।

मेष :

दिन आलस्य से भरा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दिन समाप्त होने तक आलस्य के कारण कार्य का बोझ बढा लेंगे, जो चिंता का कारण बनेगा। मन खिन्न रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। उलझे काम सुलझेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से तकरार संभव। जीवनसाथी को सम्मान दें। माता के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम। घर में शांति रहेगी। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी।

Read More आज का भविष्यफल 

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

शांति भरा दिन रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद संभव। व्यापार में नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य नरम हो सकता है।

कर्क :

घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं। पथरी की शिकायत हो तो सावधानी बरतें। प्रियजनों से मुलाकात होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।  बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर काम करें।

सिंह :

मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय ठीक नहीं, अकारण ही विवाद हो सकता है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आय बढेगी, छुपे धन या अचानक धन की प्राप्ति संभव। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या :

मौज शौक में समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार से चल रहा तनाव समाप्त होगा। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों से सावधान रहें। व्यापार में स्थिति पक्ष की बनेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढेगी। समाजसेवा के कारण कही धन हानि भी उठानी पड़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मनोबल बढेगा। रोजगार के नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी।

वृश्चिक :

व्यापार में अस्थिरता समाप्त होगी। आय से अधिक व्यय से मन खिन्न होगा। साझेदारी में धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा, खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों से मन उचटेगा। परिवार में मांगलिक कार्य  की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। उद्देश्य प्राप्ति नहीं होने से मन व्यथित होगा। परिवार के साथ भ्रमण यात्रा योग है। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

मकर :

दिन मिलाजुला रहेगा। स्वयं की सेहत का ध्यान रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। पडोस से फायदा या मदद मिलेगी।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। यात्राओं का योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा, अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें।

मीन :

आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामले सुधरेंगे।

Related Posts

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित