आज का भविष्यफल
चंद्रमा वृश्चिक राषि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 06:24 बजे।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 08 शाबान 21 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। अष्टमी तिथि प्रात: 07:28 बजे तक तत्पश्चात नवमी। विशाखा नक्षत्र प्रात: 07:55 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र। ध्रुव योग संपूर्ण दिन। कौलवकरण प्रात: 07:28 बजे तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा वृश्चिक राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:21 बजे। सूर्यास्त शाम 06:24 बजे। 10 फरवरी ईस्वी संवत 2026।
मेष :
दिन अच्छा रहेगा। सही क्षेत्र में निवेष करेंगे, बिगडे काम बनेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी।
वृष :
विद्यार्थी वर्ग के लिए लाभदायक समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रुका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार लाभ दिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा।
मिथुन :
व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अकारण विवाद मानसिक परेशानी देगा। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी।
कर्क :
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें। रिश्तेदारी में गलतफहमी बन सकती है।
सिंह :
दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।
कन्या :
दिन शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोडी समस्या हो सकती है, पेट दर्द, घुटनों का दर्द होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें।
तुला :
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक :
अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी।
धनु :
दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। शांत चित से किये कार्य भविष्य में लाभ के सौदे दिलाएंगे।
मकर :
मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ :
व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें।
मीन :
नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है, उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट हाथ में आएंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Comment List