आज का भविष्यफल     

चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:24 बजे।

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 08 शाबान 22 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। नवमी तिथि प्रात: 09:59 बजे तक तत्पश्चात दषमी। अनुराधा नक्षत्र प्रात: 10:53 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र। व्याघात योग संपूर्ण दिन। गरकरण प्रात: 09:59 बजे तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:20 बजे। सूर्यास्त शाम 06:24 बजे। 11 फरवरी ईस्वी संवत 2026।

मेष :

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। नौकरी के नए अवसर हाथ आएंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें। आय बढेंगी। रोजगार में लाभ होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी, जिसका हक नहीं मिलने से मन व्यथीत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है।

मिथुन :

विवाह के लिए प्रस्ताव आऐंगे, लेकिन गुप्त शत्रु या आपके व्यवहार से रिश्ते बन नहीं पाएंगे। व्यवहार को शालिनता से प्रस्तुत करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क :

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। सफलता मिलने की संभावना। शिक्षा अध्ययन में एकाग्रता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध सोच समझ कर बनाएं।

सिंह :

दिन समस्याओं भरा होने के बाद भी प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या :

दिन परेशानी भरा रहेगा, किन्तु फिर भी काम सामान्य रूप से पूर्ण होंगे। कार्य स्थल पर विरोधियों से जुझना पड सकता है। आपके कार्य बिना विघ्न के पूर्ण होने से विरोधियों से मतभेद संभव। आपकी सुझबुझ व धैर्य से समस्याओं का सामना करेंगे। यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला :

नया काम शुरू करने का मौका। काम में शुरूआती अडचनों के बाद सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी।

वृश्चिक :

चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।

धनु :

समस्या भरा दिन रहेगा। पारिवारिक चिंता होने से मन अशांत रहेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर :

मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी बरतें। लिखापढी में सावधानी बरतें।

कुंभ :

नए व्यावसायिक रिश्ते बनेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव समाप्त होगा। आय बढेगी। साझेदारी में लाभ प्राप्त होगा। लौहे व दवाई के कारोबार में पूर्ण लाभ होगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। पत्नी व संतान सुख मिलेगा।

मीन :

प्रेमी वर्ग के लिए समय खराब है, विश्वासघात से रिश्ते समाप्त होंगे। प्राइवेट नौकरी वालों को नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। आय बढेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। राजनीतिज्ञों के लिए समय ठीक नहीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग