आज का भविष्यफल
चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 06:28 बजे।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 08 शाबान 29 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। प्रतिपदा तिथि शाम 04:58 बजे तक तत्पष्चात द्वितीया। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 09:16 बजे तक तत्पष्चात पूवार्भाद्रपद नक्षत्र। षिव योग रात्रि 10:45 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध योग। बवकरण शाम 04:58 बजे तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा कुंभ राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:15 बजे। सूर्यास्त शाम 06:28 बजे। 18 फरवरी ईस्वी संवत 2026।
मेष :
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष :
निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी। व्यवसायिक चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा।
मिथुन :
समाज, परिवार, मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्र साथ होने के बाद भी मन में संतोष नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे।
कर्क :
घर में अशांति होने से मन व्यथित रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद भी मन भ्रमित रहेगा। वार्ता से समस्याओं का समाधान होगा। सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी।
सिंह :
मन अशांत रहेगा। घर में कलह का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन संतुष्ट नहीं होने से अकारण चिंता रहेगी। राजनीति का शिकार हो सकतें है, झूठा लांछन लगने की संभावना, सावधान रहें। व्यापार में लाभ होगा।
कन्या :
समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय दें अन्यथा संबंधों में दरार आना संभव है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पूरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा।
तुला :
धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी।
वृश्चिक :
व्यापार में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा।
धनु :
राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।
मकर :
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवारजन की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।
कुंभ :
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है।
मीन :
आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

Comment List