आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:29 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष बसंत ऋतु प्रारंभ, फुलेरा दूज, रामकृष्ण परमहंस जयंती, रमजान प्रारंभ।

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 01 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। द्वितीया तिथि दोपहर 03:59 बजे तक तत्पश्चात तृतीया। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08:52 बजे तक तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र। सिद्ध योग रात्रि 08:42 बजे तक तत्पश्चात साध्य योग। कौलवकरण दोपहर 03:59 बजे तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मीन राशि में दोपहर 03:00 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:14 बजे। सूर्यास्त शाम 06:29 बजे। 19 फरवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष बसंत ऋतु प्रारंभ, फुलेरा दूज, रामकृष्ण परमहंस जयंती, रमजान प्रारंभ।

मेष :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दिन की शुरूआत आलस्य व चिंताओं के साथ होगी। मन खिन्न रहेगा, मध्यान बाद मन की निराशा आशा में बदल जाएगी। समस्याओं का समाधान होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है। जीवनसाथी को सम्मान दें। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

शांति भरा दिन रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ सकती है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

कर्क :

घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब पथरी की शिकायत हो तो सावधानी बरतें अन्यथा दवाएं लेनी पड सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर काम करें।

सिंह :

मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा राजनीति के शिकार हो सकतें है, अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या :

दिन दोस्तों के साथ व्यतीत होगा। माता से कहासूनी संभव। समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार को समय दें। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। बिगड़े काम बना लेंगे।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की संभावना, सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक :

व्यापार में अस्थिरता की संभावना है। आय से अधिक व्यय से मन खिन्न होगा। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।

मकर :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवारजन माता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। चिकित्सकीय राय अवश्य प्राप्त करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। यात्राओं का योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा, अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें।

मीन :

आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह