आज का भविष्यफल
चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 06:30 बजे।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 02 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। तृतीया तिथि दोपहर 02:39 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08:07 बजे तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र। साध्य योग शाम 06:23 बजे तक तत्पश्चात शुभ योग। गरकरण दोपहर 02:39 बजे तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:13 बजे। सूर्यास्त शाम 06:30 बजे। 20 फरवरी ईस्वी संवत 2026।
मेष :
दिन मिलाजुला रहेगा। आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें, या सावधानी बरतें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है।
वृष :
समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे।
मिथुन :
छोटे भाइयों व माता से लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना। राज्य पक्ष से लाभ। पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। घर में खुशी का माहौल। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है।
कर्क :
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता समाप्त होगी। अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। बुजूर्गोंं से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा। छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। पत्नी से मतभेद हो सकतें है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह :
आज का दिन उत्तम है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। मेहमाननवाजी में दिन व्यतीत होगा।
कन्या :
समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। आज कोई सुखद समाचार प्राप्त होने से दिन बन जाएगा। प्रियजनों से चल रही तनातनी समाप्त होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आय से अधिक खर्च होगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे।
तुला :
धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा।
वृश्चिक :
मानसिक रूप से परेशानी भरा दिन है। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।
धनु :
राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।
मकर :
दिन मिलाजुला रहेगा। स्वयं व पिता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है। अंजान लोगों पर विश्वास ना करें।
कुंभ :
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन संबंधी संव्यवहार को टालना ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा। जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा।
मीन :
आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के प्रति प्रेम बढेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे।वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।

Comment List