आज का भविष्यफल
चंद्रमा मेष राशि में शाम 07:07 बजे प्रवेश करेगा
सूर्यास्त शाम 06:30 बजे।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 03 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। चतुर्थी तिथि दोपहर 01:01 बजे तक तत्पश्चात पंचमी। रेवती नक्षत्र शाम 07:07 बजे तक तत्पश्चात अष्वनी नक्षत्र। शुभ योग दोपहर 03:51 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग। विष्ठीकरण दोपहर 01:01 बजे तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा मेष राशि में शाम 07:07 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:13 बजे। सूर्यास्त शाम 06:30 बजे। 21 फरवरी ईस्वी संवत 2026।
मेष :
मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से गुप्त शत्रु विचलित रहेंगे। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। परदेसियों से लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे।
वृष :
समय उत्तम है। दिन मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आय के साधन बढेंगे। वाणी में संयम रखें। राजनेताओं व बुजूर्गों से लाभ। मित्रों से सावधान रहें। साझेदारी से बचें। यात्राओं का योग है, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना।
मिथुन :
समस्याओं को सुलझा लेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेंगी। त्वचा रोग की संभावना, धूप से बचें। खान पान में नियंत्रण रखें। वरिष्ठ व अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लें। कारोबार में आ रही रूकावटें दूर होंगी। कार्य अधिक रहेगा, सफलता प्राप्त होगी। सुखद सूचना प्राप्त होगी।
कर्क :
समय अनुकूल है। माता से चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। वाणी में संयम रखें। समस्याओं का सामना करें, विवेकी बने रहें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी।
सिंह :
राजकीय पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। विदेश योग की संभावना है। इलेक्ट्रिोनिक्स के काम में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। वाणी में संयम रखें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे। अतिउत्साही ना बनें, आय के स्त्रोत बढ़ेगे।
कन्या :
दिन मिलाजुला है। आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। उधार लेने से बचें। साझेदारी में हानि की संभावना। दुर्घटना योग है। विरोधी उलझन पैदा कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
तुला :
जीवन में तनाव रहेगा। कार्यों में विलंब मानसिक परेशानी बढाएगा। आय व्यय का संतुलन नहीं होगा, आर्थिक रूप से परेशानी रहेगी। प्रेम में धोखे की संभावना। परिवार पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें।
वृश्चिक :
स्वास्थ्य दृष्टिकोण से समय खराब है। रक्त संबंधी रोग की संभावना, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय व निजी जीवन में व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें। कार्य बनने का समय है, अब परेशानियां समाप्त होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम। बुद्धिबल से अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
धनु :
धार्मिक कार्यों से ध्यान हटेगा, मन खिन्न रहेगा। अकेलापन हावी रहेगा। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। बुजूर्गों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करें।
मकर :
धार्मिक कार्य करेंगे। मन में उत्साह रहेगा। गुरूजनों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार। परिवार के साथ भ्रमण को लेकर योजना बन सकती है।
कुंभ :
मानसिक अशांति रहेगी। आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं। अधीनस्थों से परेशानी का सामना करना पड सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी। आर्थिक हानि की संभावना। परिवार का सहयोग रहेगा।
मीन :
पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पिता व गुरूजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वात रोग से परेशानी का सामना करना पड सकता है।

Comment List