आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:41 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष शीतला अष्टमी, बासोडा, केसरिया जी मेला मेवाड़।

चैत्र मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 21 सूर्य उत्तरायण,बसंत ऋतु। अष्टमी तिथि संपूर्ण दिन। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि10:00 बजे तक तत्पष्चात मूल नक्षत्र। वज्र योग प्रात: 09:11 बजे तक तत्पश्चात सि़िद्ध योग। बालवकरण दोपहर 02:08 बजे तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमाधनुराशि में रात्रि 10:00 प्रवेश करेगा। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:55 बजे। सूर्यास्त शाम 06:41 बजे। 11 मार्च ईस्वी संवत् 2026। विशेष शीतला अष्टमी, बासोडा, केसरिया जी मेला मेवाड़।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना। कुबुद्धि आप पर हावी हो सकती है, सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच समझकर निर्णय लें। भूमि भवन खरीदने की योजना बन सकती है। रोजगार में सफल रहेंगे, कार्य के प्रति उत्साही रहेंगे, ज्यादा जल्दबाजी ना करें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल

लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है, सरकारी कामकाज में अनुकुलता रहेगी। आंखों का ध्यान रखें। सुख के साधन जुटेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जोखिम ना उठाएं। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। आय में वृद्धि होगी।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल 

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। अनहोनी की आशंका। न्यायिक, व सरकारी मामलों में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन में सुख आएगा। जीवनसाथी को भेंट या उपहार दें। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखें।

कर्क :

सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान सम्मान बढेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजनाएं बनेंगी। उत्साह से कार्य करें। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव रहेगा। कोई दुखद समाचार मिलने से मन अशांत होगा। व्यर्थ भाग दौड़ रहेगी।

सिंह :

भम्रण की योजना बन सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। विदेश जाने की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके व्यवहार से नए प्रोजेक्ट आपको मिलेंगे। अधिकारी वर्ग भी आपके पक्ष में रहेगा। पुराने मित्रों से धन लाभ होगा। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कन्या :

कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है। निवेश में आर्थिक लाभ होगा। किसी बात को लेकर परिवार के व्यवहार में कटूता आ सकती है। आज आपके चारों और का वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है।

तुला :

माता पिता के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रचित होने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ भी यात्रा की संभावना है। संपत्ति विवाद पक्ष में निर्णित होने की संभावना है। नौकरी व कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक :

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में उन्नति के लिए परिवर्तन करने होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक संपत्ति का भरपूर लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा।

धनु :

पारिवारिक विवाद सुलझेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सम्मान बढेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। नया कार्य शुरू करने के लिए विशेषज्ञ व जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।

मकर :

संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। छात्रों को अवरोध का सामना करना पड सकता है। व्यापार में नई गति के लिए प्रयासरत रहेंगे। वाद विवाद से बचें। राज्यपक्ष उत्तम रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। आय के साधन बढेंगे। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे।

कुंभ :

फलदायी दिन है। पारिवारिक व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक हो सकती है। नए खर्च सामने आएंगें, बुजूर्गों के सहयोग से राहत मिलेगी। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।

मीन :

कार्यक्षेत्र को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी। रोजगार में परिवर्तन होगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में हानि का अंदेशा है, सावधानी बरतें। धार्मिक यात्राओं का योग है। खर्च बढने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। बुजूर्ग की सलाह मानें।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर