आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:43 बजे
विशेष सोम प्रदोष व्रत।
चैत्र मास कृष्ण पक्ष द्वादषी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 26 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। द्वादषी तिथि प्रात: 09:41 बजे तक तत्पष्चात त्रयोदषी। घनिष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। षिव योग प्रात: 09:36 बजे तक तत्पष्चात सिद्ध योग। तैतिलकरण प्रात: 09:41 बजे तत्पष्चात गरकरण। चंद्रमा कुंभ राषि में शाम 06:14 बजे प्रवेष करेगा। राहूकाल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:50 बजे। सूर्यास्त शाम 06:43 बजे। 16 मार्च ईस्वी संवत् 2026। विशेष सोम प्रदोष व्रत।
मेष :
दिन सामान्य है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता समाप्त होगी। व्यापार में स्थिरता आएगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व राजनेताओं का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। सुख के साधन जुटाएंगे। आय विस्तार होगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापारिक यात्रा का योग है।
वृष :
व्यवसायिक कार्यों में प्रगति आएगी। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोडी चिंता रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पडोस व मित्रों से विवाद से बचें।
मिथुन :
आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है।
कर्क :
व्यवसाय में उन्नति। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा से सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी, लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। किसी संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह :
आपके व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। उधार दिया या रूका धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
कन्या :
दिन अनुकूल है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। मौसमी बीमारी से अब निजात मिलेगी। खान पान में लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मंदी का दौर अब समाप्त होगा। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। निवेश में लाभ। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, समय व्यतीत होने के साथ समय अनुकूल होता जाएगा।
तुला :
दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा होगी। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे। स्वयं पर भरोसा रखें, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें। महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी। व्यापार में लाभ, आय बढेगी।
वृश्चिक :
प्रतिकूल परिस्थितियां दिन समाप्त होते होते अनुकूल होंगी। नए संपर्क से लाभ प्राप्त होगा। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है। घर में बना कलह का वातावरण समाप्त होगा।
धनु :
सम्मान प्राप्त होगा। कार्य व मनोरंजन को अलग अलग रखना श्रेयकर होगा। सेहत में सुधार होगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
मकर :
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। भविष्य की नई योजनाएं फलीभूत करने का समय है।
कुंभ :
मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढ़ेगे। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
मीन :
मिला जुला समय है। आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में स्थिरता आएगी। अधीनस्थ नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बुजूर्ग से सलाह अवश्य लें। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें।

Comment List