आज का भविष्यफल
शुभ योग संपूर्ण दिन
विशेष पितृकार्य अमावस्या।
चैत्र मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 28 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। चतुर्दशी तिथि प्रात: 08:26 बजे तक तत्पश्चात अमावस्या। पूवार्भाद्रपद नक्षत्र संपूर्ण दिन। शुभ योग संपूर्ण दिन। शकुनिकरण प्रात: 08:26 बजे तत्पश्चात चतुष्पदकरण। चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 11:36 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:48 बजे। सूर्यास्त शाम 06:44 बजे। 18 मार्च ईस्वी संवत 2026। विशेष पितृकार्य अमावस्या।
मेष :
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना। कुबुद्धि आप पर हावी हो सकती है, सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच समझकर निर्णय लें। भूमि भवन खरीदने की योजना बन सकती है। रोजगार में सफल रहेंगे, कार्य के प्रति उत्साही रहेंगे, ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
वृष :
लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है, सरकारी कामकाज में अनुकुलता रहेगी। आंखों का ध्यान रखें। सुख के साधन जुटेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जोखिम ना उठाएें। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन :
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लापरवाही ना करें। अनहोनी की आशंका हो सकती है। न्यायिक, व सरकारी मामलों में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन में सुख आएगा। जीवनसाथी को भेंट या उपहार देना पड़ सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
कर्क :
सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान सम्मान बढेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजनाएं बनेंगी। उत्साह से कार्य करें। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव रहेगा। कोई दुखद समाचार मिलने से मन अशांत होगा। व्यर्थ भाग दौड रहेगी।
सिंह :
भम्रण की योजना बन सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। विदेश जाने की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके व्यवहार से नए प्रोजेक्ट आपको मिलेंगे। अधिकारी वर्ग भी आपके पक्ष में रहेगा। पुराने मित्रों से धन लाभ होगा। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है।
कन्या :
कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है। निवेश में आर्थिक लाभ होगा। किसी बात को लेकर परिवार के व्यवहार में कटूता आ सकती है। आज आपके चारों और का वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है।
तुला :
माता पिता के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रचित होने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ भी यात्रा की संभावना है। संपत्ति विवाद पक्ष में निर्णित होने की संभावना है। नौकरी व कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक :
संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में उन्नति के लिए परिवर्तन करने होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक संपत्ति का भरपूर लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा।
धनु :
पारिवारिक विवाद सुलझेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सम्मान बढेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। नया कार्य शुरू करने के लिए विशेषज्ञ व जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।
मकर :
संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। छात्रों को अवरोध का सामना करना पड सकता है। व्यापार में नई गति के लिए प्रयासरत रहेंगे। वाद विवाद से बचें। राज्यपक्ष उत्तम रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। आय के साधन बढेंगे। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे।
कुंभ :
फलदायी दिन है। पारिवारिक व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक हो सकती है। नए खर्च सामने आएंगें। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।
मीन :
कार्यक्षेत्र को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी। रोजगार में परिवर्तन होगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में हानि का अंदेशा है, सावधानी बरतें। धार्मिक यात्राओं का योग है। खर्च बढने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। बुजूर्ग की सलाह मानें।

Comment List